बलरामपुर-                                                विश्व रेडक्रॉस दिवस मनाया गयाl            बुधवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय में विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारम्भ मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलरामपुर डॉ मुकेश कुमार रस्तोगी ने किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि विश्व रेड क्रॉस दिवस हर साल 8 मई को मनाया जाता है।रेड क्रॉस आंदोलन दुनिया भर में लाखों लोगों की मदद करता है। यह प्राकृतिक आपदाओं, युद्धों और अन्य संकटों के दौरान पीड़ितों को सहायता प्रदान करता है। रेड क्रॉस रक्तदान, प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण, और सामुदायिक विकास कार्यक्रमों जैसे महत्वपूर्ण कार्य भी करता है। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संतोष कुमार श्रीवास्तव सचिव रेडक्रॉस सोसायटी , डॉ अरविंद यादव, डॉ सुनील कुमार, रेडक्रॉस सोसायटी के कोषाध्यक्ष अजय मिश्रा , अरविंद मिश्रा,शिवेंद्र मणि त्रिपाठी, सी पी श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।

        हिन्दी संवाद न्यूज़ से
        वी. संघर्ष की रिपोर्ट
          9452137917
            बलरामपुर l

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने