जौनपुर। विवाहिता ने फांसी लगाकर संदिग्ध परिस्थितियों में दी जान

जौनपुर। बरसठी थानाक्षेत्र के सरसरा गांव में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। मिली जानकारी के मुताबिक सरसरा गांव में विवाहिता अजोरा बिंद (29) का शव बंद कमरे में रस्सी के सहारे लटकती हुई पाई गई। 

सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने मारने का आरोप लगाया है। मृतका की शादी बरसठी थानाक्षेत्र के सरसरा गांव में विनोद बिंद से लगभग दस वर्ष पूर्व हुई थी। मृत विवाहिता के दो बच्चे एक बेटा दो वर्ष और एक पांच वर्ष की बेटी है। बच्चो का रो रो कर बुरा हाल है। मृतका का मायका गोपीगंज के भगतपट्टी में है। मृतका के पति के अनुसार पत्नी अजोरा बिंद अभी हाल ही में 12 तारीख को बच्चो के साथ अपनी बहन के घर चकिया गई थी और कल ही घर पर वापस आई थी। रात को अजोरा बिंद परिवार के साथ खाना के खाने के बाद अपने कमरे मे सोने चली गई, जबकि पति विनोद बरामदे में ही सो गया। रात को साथ में सोया बच्चा जब रोने लगा तब आंख खुली और पत्नी को आवाज़ दी, न सुनने पर जब कमरे की खिड़की से झांका तो देखा पत्नी रस्सी के फंदे से लटकी थी। घटना की जानकारी विनोद ने पुलिस के साथ मायके वालों को दी।
          
मौके पर पहुंचे मृतका के चचेरे भाई ताराशंकर ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित कर रहे थे, उसने ससुराल के लोगो पर मारने का आरोप लगाया। बरसठी थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के मायके वालों से जो तहरीर प्राप्त होगी उसी आधार पर कार्यवाही होगी।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने