थाना को.देहात पुलिस टीम द्वारा 02 पशु तस्कर गिरफ्तार, पिकअप सहित पशु बरामद।
       पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री केशव कुमार द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्रीमती नम्रिता श्रीवास्तव व क्षेत्राधिकारी नगर श्री बृजनन्दनराय के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना को.देहात के नेतृत्व मे
       आज थाना कोतवाली देहात पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास सूचना पर ग्राम पंडित डीहवा से पिकअप में लदे हुए 6 अदद गोवंश के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया , गिरफ्तार अभियुक्तो के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु.अ.स.273/24 धारा 3/5A/8 गौ हत्या निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों को मा.न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण में छोटकउ वर्मा पुत्र सत्य राम वर्मा निवासी ग्राम पंडित डीहवा शेख नारायणपुर थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर, इम्तियाज अहमद पुत्र लिल्लाहि निवासी ग्राम महदेइया थाना श्रीदत्तगंज जनपद बलरामपुर हैं l    गिरफ्तारकर्ता टीम में उ.नि.श्री जितेंद्र बहादुर, हे.का.दिलीप कुमार, कां.विवेक कुमार यादव का विशेष योगदान रहा



         हिन्दी संवाद न्यूज़ से
         वी. संघर्ष की रिपोर्ट
           9452137917
              बलरामपुर l

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने