अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षण ओलम्पियाड में 

सी.एम.एस. शिक्षिकाओं का प्रशंसनीय प्रदर्शन

लखनऊ, 29 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, अलीगंज द्वितीय कैम्पस की शिक्षिका सुश्री तनुश्री रस्तोगी एवं सी.एम.एस. राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस की शिक्षिका सुश्री मुस्कान कौर भाटिया ने इण्टरनेशनल डिजिटल टीचर्स ओलम्पियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी शिक्षण प्रतिभा व प्रोफेशनल कौशल का परचम लहराया है। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस प्रतिष्ठित ओलम्पियाड में सी.एम.एस. की इन दोनों शिक्षिकाओं ने 96.7 परसेन्टाइल के साथ अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर टाॅप 200 टीचर्स में अपना स्थान सुनिश्चित किया है तथापि इस उपलब्धि हेतु सी.एम.एस. शिक्षिकाओं को ‘इनोवेटिव डिजिटल एजूकेटर अवार्ड’ हेतु नामित किया गया है। सी.एम.एस. शिक्षिकाओं की यह उपलब्धि डिजिटल एजूकेशन के क्षेत्र में उनकी प्रतिबद्धता, दक्षता व विशेषज्ञता का प्रमाणित करने के साथ ही विद्यालय की अनूठी ‘ब्राडर एण्ड बोल्डर’ शिक्षण पद्धति की विशेषता को दर्शाती है। ओलम्पियाड का उद्देश्य शिक्षकों की शिक्षण प्रतिभा एवं कौशल विकास को प्रोत्साहित एवं उत्प्रेरित करने के साथ ही उनके प्रदर्शन में गुणात्मक परिवर्तन लाना था। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इस सफलता हेतु दोनों शिक्षिकाओं को हार्दिक बधाई दी है।

श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. शिक्षकों की लगन व कर्तव्यनिष्ठा के बलबूते ही विद्यालय दिन प्रतिदिन नये कीर्तिमान गढ़ रहा है तथापि सी.एम.एस. शिक्षकों ने विद्यालय के 65 वर्षीय शैक्षिक सफर में कई आयाम स्थापित किए हैं जिस पर सिर्फ लखनऊवासियों को ही नहीं अपितु पूरे प्रदेश व देश को गर्व है। इन्हीं विद्वान शिक्षकों की बदौलत सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक तीनों प्रकार की शिक्षा देकर उन्हें चुस्त एवं संतुलित व्यक्तित्व का धनी, मानव जाति के लिए ईश्वर का उपहार एवं टोटल क्वालिटी पर्सन बनाने के लिए प्रयत्नशील है।


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने