बलरामपुर। गैसडी विधानसभा के पिपरा मंडल में सोमवार को भाजपा की ओर से दर्जनों नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया। भाजपाइयों ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों के बीच साझा किया। 
गैसडी विधानसभा प्रभारी डॉ अजय सिंह पिंकू ने कहाकि बलरामपुर जिले का विकास सिर्फ डबल इंजन की सरकार ही कर सकती है। बलरामपुर जिले में भाजपा सरकार ने मेडिकल कॉलेज एवं विश्वविद्यालय जैसी बड़ी सौगात दी है। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों पर शिकंजा कस कर आम जनमानस को सुरक्षा देने का कार्य किया है। महिलाएं आज निश्चिंत होकर घर से बाहर निकल सकती हैं जबकि अन्य सरकारों में महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं करती थी। जिला महामंत्री रवि मिश्रा ने कहा कि 2024 लोकसभा के चुनाव में विपक्ष का सुपड़ा साफ है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन 400 से अधिक सीटें जीतने जा रही है। देश की जनता को मोदी की गारंटी पर भरोसा है। विपक्ष तुष्टिकरण की राजनीति कर रहा है। पूर्व की सरकारों में भ्रष्टाचार जातिवाद गुंडे माफिया का बोलबाला तथा स्वास्थ्य बिजली शिक्षा का बुरा हाल था। 
भाजपा की सरकार बनने पर गरीब कल्याण एवं सेवा सुशासन का दौर चल रहा है। इस अवसर पर लोकसभा प्रत्याशी सकेत मिश्रा, गैसडी विधानसभा प्रत्याशी शैलेश कुमार सिंह शैलू, मनोज तिवारी, मंडल अध्यक्ष सुधीर सिंह, गोविंद पांडे, लड्डू लाल व मयूर सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उमेश चन्द्र तिवारी 
9129813351
हिंदी संवाद न्यूज़ 
बलरामपुर 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने