राजकुमार गुप्ता
मथुरा।बलदेव,यू पी बोर्ड इंटर मीडिएट की परीक्षा में जिले में दसवां स्थान प्राप्त करने वाली बलदेव कस्बा की छात्रा खुशी उपाध्याय का शिक्षक प्रदुम्न सिंह ने पटुका पहना कर सम्मानित किया और बधाई दी| और कहा कि खुशी उपाध्याय ने अपनी मेहनत से शिक्षक,विद्यालय, माता- पिता तथा क्षेत्र का नाम रोशन किया है इस उपलब्धि से क्षेत्र वासी गौरांवित हुए हैं| छात्रा खुशी उपाध्याय ने बताया कि इस सफलता के पीछे उनके शिक्षक, माता-पिता राजू उपाध्याय व मां रीमा उपाध्याय (गृहणी) का अहम योगदान है खुशी ने बताया कि  उन्हें सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास करने का सपना है जिसके लिए वह और मेहनत कर रही हैं|

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने