जौनपुर। होली समाज के उन्नयन के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प: विभाग सह संपर्क प्रमुख डॉ उदय

आरएसएस के होली मिलन समारोह में उड़े अबीर गुलाल

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। क्षेत्र के ग्राम कोदहुं स्थित विजय पैलेस में खंड कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से आयोजित होली मिलन समारोह में लोगों के त्योहार होली में सामाजिक कटुुता कम करने का आह्वान किया गया। इस मौके पर समाज के उन्नयन के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया गया।

स्वयंसेवको द्वारा होली के उपलक्ष्य में फाग उत्सव मनाया गया। संघ कार्यकर्ताओं ने यहां फूलों के साथ अबीर और गुलाल से होली खेली। भगवा ध्वज के नीचे सभी ने देशभक्ति का संकल्प लेते हुए सामूहिक रूप से संघ प्रार्थना की। फाग गीतों का स्वयंसेवक देर रात तक आनंद लेते रहे। होली मिलन समारोह का आयोजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड कार्यवाह की ओर से किया गया। समारोह में आरएसएस के विभाग सह संपर्क प्रमुख डॉ उदय ने कहा कि होली सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत के साथ ही सामाजिक ताने बाने को मजबूत बनाने का त्योहार है। होली पर सभी को बुराइयों से दूर करने व रहने का संकल्प लेना चाहिए। 

विश्वंभर दुबे प्रांत सह धर्म पसार प्रमुख ने कहा कि संघ समाज में एकजुटता लाने का माध्यम है। स्वयंसेवकों से कहा कि भारतीय संस्कृति में होली त्योहार का अपना विशेष महत्व है। यह पर्व सामाजिक समरसता का प्रतीक है। जहां सभी ऊंच- नीच, अमीरी-गरीबी, ईर्ष्या- द्वेष, भेदभाव मिटाकर एक रंग में रंग जाते हैं। हम सभी प्रेम,सद्भावना से ओतप्रोत होकर प्रकृति के रंगों में रंग सामाजिक समरसता बनाते हैं। समारोह में स्वयंसेवकों व क्षेत्रीय बंधुओ ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। आयोजक आर के शर्मा खंड कार्यवाह ने आगुंतको के प्रति आभार व्यक्त किया। 

इस दौरान लोगों ने होली गीतों पर प्रस्तुतियां भी दीं। मुख्य वक्ता रूप से डॉ उदय विभाग सह संपर्क प्रमुख, आयोजक आर के शर्मा खंड कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, नितिन खंड एवं नगर प्रचारक, जिला घुमंतू जात प्रमुख राजेश, जिला सह सेवा प्रमुख शिवकुमार, विशंभर दुबे प्रांत सह धर्म प्रसार प्रमुख विहिप, मंडल प्रमुख नीतीश पांडे, धर्म जागरण प्रमुख संदीप पांडे, ब्रजेश पांडेय, उदय भान सिंह, विवेक शर्मा, प्रसार प्रमुख खंड अमर बहादुर, रोहित सिंह, प्रमोद सिंह आदि मौजूद रहे स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय लोगों द्वारा फूलों की होली खेली गई।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने