राजकुमार गुप्ता
मथुरा। रविवार को नंदगांव बरसाना में फाग आमंत्रण से रंगोत्सव का आगाज हो गया। एक अप्रैल वृंदावन के रंगजी मंदिर में होने वाले हुरंगा आयोजन के साथ इस उत्सव का समापन होगा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से इस आयोजन को आकर्षक और सफल बनाने के लिए पूरी तैयारी की गई है। रविवार को बरसाना स्थित राधा बिहारी इंटर कॉलेज परिसर में मुख्य सांस्कृतिक मंच पर ब्रज लोक नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रंगोत्सव का शुभारम्भ हुआ। शाम को बरसाना के लाडली जी मंदिर पर लड्डू मार होली खेली गई। सोमवार को बरसाना में ही लट्ठमार होली धूमधाम से मनाई जाएगी।  रंगोत्सव में जनपद मथुरा के विभिन्न स्थलों पर 19 छोटे मंच पर भी कलाकारों द्वारा ब्रज लोक नृत्य का प्रदर्शन किया जायेगा तथा 15 स्थानों पर होली के सेल्फी पॉइन्ट, 23 स्थानों पर होली के भव्य प्रवेश द्वारों का अस्थायी रूप से निर्मित किया जा रहा है। प्रमुख मंदिरों पर प्रकाश व्यवस्था एवं विशिष्ट विद्युत सजावट भी की गई है।

ये हैं रंगोत्सव के आगामी कार्यक्रम
-18 मार्च (फाल्गुन शु. नवमी) को लट्ठमार होली, बरसाना
-19 मार्च (फाल्गुन शु. दशमी) लट्ठमार होली, नंदगांव
-19 मार्च (फाल्गुन शु. दशमी)रंग लट्ठमार होली, गांव रावल
-20 मार्च (फाल्गुन शु. एकादशी रंगभरनी एकादशी) को  मथुरा (श्री कृष्ण जन्मस्थान), (श्री द्वारिकाधीश मंदिर), वृन्दावन (श्री बांके बिहारी मंदिर) पर होली होगी
-21 मार्च (फाल्गुन शु. द्वादशी) छड़ीमार होली, गोकुल
-24 मार्च (फाल्गुन शु. पूर्णिमा)चतुर्वेदी समाज का डोला, मथुरा
-24 मार्च (फाल्गुन शु. पूर्णिमा) होलिका दहन, गॉव फालैन (रात्रि)
-25 मार्च (चैत्र कृ. प्रथम) धुलेंडी, मथुरा जनपद
-26 मार्च (चैत्र कृ. द्वितीया) दाऊजी का हुरंगा, बलदेव
-26 मार्च (चैत्र कृ. द्वितीया) जाब का हुरंगा, गॉव जाब
-26 मार्च (चैत्र कृ. द्वितीया) चरकुला, मुखराई
-27 मार्च (चैत्र कृ. तृतीय) गांव बठैन, गिडोह का हुरंगा
-31 मार्च (चैत्र कृ. षष्ठी (छठ) छड़ीमार, महावन
-01 अप्रैल (चैत्र कृ. सप्तमी) श्री रंग जी मन्दिर, वृन्दावन में होली

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने