राजकुमार गुप्ता
मथुरा।बलदेव,भारतीय किसान यूनियन चढूनी की बैठक व होली मिलन समारोह का आयोजन गढ़सौली कैंप कार्यालय पर  आयोजित किया गया जिसमें हजारों किसान शामिल हुए। बैठक की शुरुआत कार्यकर्ताओं ने अमर शहीद भगत सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देकर की। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रतन सिंह पहलवान, राष्ट्रीय महासचिव मनोज नागर ने  कहा कि शहादात के इतने वर्षों बाद भी मेहनती गरीब जनता के लिए भगतसिंह के क्रान्तिकारी विचार आज पहले से कहीं ज्यादा प्रासांगिक हैं। मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह तोमर ने कहा कि किसान मजदूर क्रांति के असली नायक हैं।कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए क्षेत्रों में जाकर संगठन से ज्यादा से ज्यादा किसानों को जोड़ने के और कार्य करने का आव्हान किया। श्री तोमर ने एमएसपी जैसे अहम मुद्दों के हल तक संघर्ष करते रहने का आह्वान किया। प्रदेश प्रभारी सूबे सिंह डागर, प्रदेश अध्यक्ष सोनपाल चौहान ने कहा कि
खेती पर पूंजी पतियों की टेड़ी नजर है, खेती किसानी को बचाने के लिए किसानों लंबी लड़ाई लड़नी होगी। 
गरीब और अमीर की खाई चौड़ी होती जा रही है, 72 करोड़ लोगों की रोजाना की  ओसत आमदनी 200 रूपये है, दूसरी तरफ देश की 40% संम्पति 1% पूँजीपतियों के पास है। आजादी के 76 सालों बाद भी किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य पाने के लिए संघर्ष कर रहा है। प्रदेश महासचिव डा सतीश चन्द्र, जिला अध्यक्ष रामफल सिंह तोमर, मंडल उपाध्यक्ष हीरो काका, मंडल महासचिव प्रेम सिंह सिकरवार ने कहा कि तहसीलों ब्लाकों पर किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है। भ्रष्टाचार चरम पर है। एफिडेविट पर शिकायत करने के बाद भी लेखपाल पर कार्यवाही नहीं हुई है, लेखपाल को बचाया जा रहा है। ग्राम पंचायत अधिकारी से लेकर लेखपालों ने भी निजी कर्मचारी रख लिए हैं। किसानों को पर्याप्त बिजली नहीं दी जा रही है। इसके बाद किसानों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाया और गले मिलकर होली की बधाई और शुभकामनाएं दी। बिल्ला सिंह सिकरवार, कुंतभोज रावत, हरिपाल सिंह परिहार, श्यामवीर सिंह, उदयवीर सिंह तोमर, गौरव तोमर, डा महावीर सिंह, सूरज पहलवान, राधेश्याम सिकरवार, डा अशोक चौधरी, रामप्रकाश पुजारी,  ओमवीर मास्टर, भूले सिंह फौजी, महताब सिंह, भुल्ली सिंह, चरण सिंह पवार, धर्मेंद्र गौतम, जगदीश निषाद, विजयपाल सिंह चौधरी, जयपाल सिंह चौधरी, पुष्पेंद्र सिंह चौधरी, राजकुमार, रामकुमार, रमेश चंद्र उपाध्याय, मुंशी लाल, राजवीर सिंह पूनिया, सोहन सिंह सिकरवार, राहुल तोमर, बौली, संदीप कुमार, सत्य प्रकाश उपाध्याय , प्रताप सिंह, रामवीर भगा, बलवीर तोमर,  जगदीश पांडेय, योगेंद्र, डा प्रकाश, संजय तोमर, नेमी प्रधान, रंजीत सिंह, मदन तोमर, जितेंद्र , कृष्ण पाल, रणवीर सिंह, योगेंद्र सिंह, जगमोहन सोलंकी, भरत सिंह, सोनवीर तोमर, देवेंद्र सिकरवार आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने