अमरीश सिंह और काजल यादव की भोजपुरी फिल्म ''कुशल मंगल '' का मुहूर्त मुंबई में।

मुंबई 15 मार्च। भोजपुरी फिल्म निर्माता नन्दलाल आर पांडेय की भोजपुरी फिल्म ''कुशल मंगल'' में एक साथ नजर आएंगे भोजपुरी फिल्म स्टार अमरीश सिंह और काजला यादव की जोड़ी। भोजपुरी फिल्म ''कुशल मंगल'' का मुंबई में मुहूर्त किया गया मौके पर फिल्म जगत के निर्माता निर्देशक और कई कालकर उपस्थित थे। भोजपुरी फिल्म ''कुशल मंगल'' की शूटिंग अगले माह से उत्तर प्रदेश के बनारस शहर में किया जाएगा। फिल्म में एक से बढ़कर एक गाने है जिस का संगीत अनुज तिवारी ने तेरा किया है। मुहूर्त के मौके पर अमरीश सिंह की भोजपुरी फिल्म  ''कुशल मंगल'' का फर्स्ट लुक भी आउट किया जिस की तारीफ वहां पहुंचे कलाकारों ने की। निर्माता नन्दलाल आर पांडेय इससे पहले नौ भोजपुरी फिल्मो का भी निर्मार्ण कर चुके है जो रिलीज़ हो चुकी है।

भोजपुरी फिल्म ''कुशल मंगल '' के अभिनेता अमरीश सिंह ने बताया की कुशल मंगल के हिंदी अर्थ स्वस्थ और सुखी रहने की अवस्था। इसी पर आधारित यह फिल्म अगले माह से हम लोग निर्देशक विष्णु शंकर बेलू के निर्देशन में शूटिंग करने जा रहे है। ऐसे तो मैंने कई फिल्में की पर कुशल मंगल कुछ खास है और मेरे दिल के करीब है। मुहूर्त के मौके पर और आठ नई फिल्मों का मुहूर्त किया गया जिस के निर्माता नन्दलाल आर पांडेय है।

सिद्धि एंटरटेनमेंट वर्ल्ड प्रजेंट भोजपुरी फिल्म ''कुशल मंगल'' का निर्देशन विष्णु शंकर बेलू कर रहे है जिन्होंने कई सुपर हिट फिल्मो का निर्देशन किया है। भोजपुरी फिल्म ''कुशल मंगल'' सह निर्माता चन्दन नन्दलाल पांडेय ,संगीत अनुज तिवारी ,गीत सोनू शर्मा व पवन मिश्रा ,मारधाड़ श्रवण कुमार और प्रचारक संजय भूषण पटियाला है। फिल्म के स्टारकास्ट है अमरीश सिंह ,काजल यादव ,आनंद देव मिश्रा आदि है। 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने