सनातन संस्कार जागरूकता अभियान को सफल बनाने हेतु मानव कल्याण शक्ति ज्योति फाउंडेशन रजि. एन जी ओ द्वारा लिया गया संकल्प 




सनातन संस्कार जागरूकता अभियान को सफल बनाने हेतु मानव कल्याण शक्ति ज्योति फाउंडेशन रजि. एन जी ओ द्वारा लिया गया संकल्प

प्रायःलुप्त हो रहे सनातन संस्कारों के पुनः जागरण हेतु मानव कल्याण शक्ति ज्योति फाउंडेशन रजि. एन जी ओ के उत्तरप्रदेश धर्मप्रचारक पं गौरव दुबे नें मोंढ़ में एक बैठक कर संस्था के पदाधिकारियों की उपस्थिति में विचार विमर्श किया गया कि सनातन संस्कार जागरूकता अभियान चलाकर गांव गांव, शहर, घर घर पहुंच कर सनातन संस्कृति के सोलह संस्कारों में मुख्य जनेऊ संस्कार के विषय में सभी सामान्य सनातनीय नागरिकों को जागरूक करते हुए निःशुल्क जनेऊ संस्कार का आयोजन किया जायेगा ।संस्था के उत्तरप्रदेश प्रभारी पं अर्पित दुबे कहा कि संस्था के द्वितीय वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में 13 मार्च 2024 को सामूहिक निःशुल्क उपनयन संस्कार का आयोजन भानूपुर डिहवा, मोंढ, भदोही में किया जायेगा।ब्रजरसिक पं श्री विद्याधर दास जी महाराज के प्रेरणा से संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य पं शिवदत्त पाण्डेय नें पूर्व में मकरसंक्रांति के पर्व पर इक्यावन बटुंकों का जनेऊ संस्कार नालासोपारा में तथा बसंत पंचमी के पावन पर्व पर तीर्थंराज प्रयाग में भी जनेऊ संस्कार का आयोजन कर बहुत से सनातनीय बच्चों को संस्कारित कर अभियान को प्रारम्भ किया था।बैठक में पंकज दुबे,नितिन दुबे, मानस दुबे,सत्यम मिश्रा, नैतिक मिश्रा, अंकुश, अमित, बंटी सिंह ,डबलूपण्डित ,छोटू पंडित ,पं विनय शुक्ल, पं आनन्दपाण्डेय , पं कुलदीप पाण्डेय,आदि पदाधिकारी व सदस्यों सहित स्थानीय सामान्य सनातनीय नागरिकों नें जयश्री राम के नारों से कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने