जलालपुर,अम्बेडकर नगर। तमाम होमवर्क के बाद भाजपा ने संगठनात्मक जिले के तहत आने वाले नौ मंडल अध्यक्षों को हटाकर युवा चेहरों को तरजीह देते हुए मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। वहीं अन्य मंडल अध्यक्ष पुनः रिपीट हो गए। इसके साथ ही तमाम नामों को लेकर चल रही चर्चाओं पर भी विराम लग गया है।
मंडल अध्यक्षों में फेरबदल के इसी क्रम में जलालपुर विधानसभा के मालीपुर मंडल अध्यक्ष की जिम्मेदारी छात्र नेता रहे शुभम पांडेय रूद्र को तो वहीं सोनगांव मंडल की जिम्मेदारी रविंद्र भारती को मिली मंडल अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया । जलालपुर नगर मंडल का दायित्व लोस विधानसभा मीडिया संयोजक व युवा नेता देवेश मिश्र को सौंपा।पोस्ट ऑफिस परिसर स्थित मंदिर में दर्शन पूजन करने पहुंचे नवनियुक्त नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र का समाजसेवी अतेंद्र त्रिपाठी, अमित गुप्ता, आनंद जायसवाल, रामचंद्र जायसवाल, धीरेन्द्र भारती, मनोज पांडे,विकाश निषाद,सतनाम सिंह,डॉ महेन्द्र प्रताप चौहान, मोहन जायसवाल आदि माला पहनकर एवं मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया। नवनियुक्त नगर अध्यक्ष देवेश मिश्र ने बताया कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा व संपूर्ण भाव से निभाएंगे और केंद्र व प्रदेश की जनकल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे ।सोशल मीडिया के माध्यम से किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामकिशोर राजभर, विधानसभा संयोजक अनंतराम मिश्र,दीपक शुक्ला,सुमित गुप्त, अरुण मिश्र,अली मेहंदी,अनुज सोनकर, जितेन्द्र शिल्पी, शिवम आर्या, गोलू जैसवाल,सत्य प्रकाश मिश्र, गौरव उपाध्याय, दीपक अग्रहरि आदि ने बधाई दी।सोशल मीडिया एवं फोन वार्ता करके नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों एवं पुन रिपीट हुए मंडल अध्यक्षों को बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने