जौनपुर। 296 लोग भाजपा पार्टी में शामिल हुए 

जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी सदर विधानसभा द्वारा आयोजित विधानसभा मिलन समारोह में विभिन्न दलों से आए जैसे समाजवादी पार्टी, कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी व अन्यदल, समाजिक कार्यकर्ता व निर्दल सभासदो के साथ साथ लगभग 296 लोगो को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराकर भारतीय जनता परिवार में शामिल किया गया।
            
तिलकधारी महिला महाविद्यालय में आयोजित सदर विधानसभा मिलन समारोह का शुभारंभ मुख्यअतिथि खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चंद्र यादव व नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मनोरमा मौर्या द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि राज्य मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। इस कार्यक्रम में मोदी सरकार और योगी सरकार द्वारा किए गए कार्यों से प्रभावित होकर सभी दलों छोटे से बड़े कार्यकर्त्ता भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने जा रहे हैं। मुख्य अतिथि द्वारा जिन लोगो को भाजपा सदस्यता दिलाई। जिसमें प्रमुख रूप से कांग्रेस सेवादल के पूर्व जिलाध्यक्ष व अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 इन्द्रसेन श्रीवास्तव, सपा के वरिष्ठ नेता चार बार जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र यादव, बहुजन समाज पार्टी की वरिष्ठ नेता माया गुप्ता, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामसेवक यादव, बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता वह पूर्व जिला पंचायत सदस्य इंद्रसेन मौर्य, निर्दल सभासद पोसकी साहू, निर्दल सभासद आनंद निषाद बच्चा, निर्दल सभासद राजेंद्र मौर्य नईगंज, निर्दल सभासद पुष्पा मनोज पटेल, सीमा चैहान जी, नीलमणि श्रीवास्तव जी, मनोज सोनकर आलोक वर्मा व आप पार्टी के मनोज तिवारी के साथ साथ कुल 296 लोगो को पार्टी कि सदस्य्ता दिलाकर पार्टी में शामिल किया गया। 

सदर विधानसभा के पाचो मण्डल से 296 लोगो को शामिल किया गया है जिसमे नगर अध्यक्ष उत्तरी विकास शर्मा नगर अध्यक्ष दक्षिणी अमित श्रीवास्तव, मण्डल अध्यक्ष खेतासराय धर्मेंद्र मिश्रा, मण्डल अध्यक्ष गभीरण मदन सोनी व मण्डल अध्यक्ष करंजाकला राजकेसर पाल का सराहनीय योगदान है। संचालन सुरेंद्र जायसवाल ने किया। खेल मंत्री के मीडिया प्रभारी मनीष श्रीवास्तव, नंदलाल यादव, कृष्ण कुमार जायसवाल, बसंत प्रजापति, संतोष मौर्य, मनीष सोनकर, राजेश गुप्ता, राजेश कन्नौजिया, इमरान खान, अभिषेक श्रीवास्तव, सुनील यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने