जौनपुर। निश्तारण के आश्वासन के बाद हुआ अंतिम संस्कार

दो महिलाएं सहित ग्यारह आरोपितों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस 

खुटहन (जौनपुर। भटपुरा गांव में सप्ताह पूर्व मनबढ़ो के द्वारा पड़ोसी के घर में घुसकर कर लाठी डंडा और कुल्हाड़ी से हमला कर बृद्ध सहित सात लोगों को घायल कर दिया था। गंभीर रूप से घायल बृद्ध का उपचार बीएचयू के ट्रामा सेंटर में चल रहा था। जहां रविवार को उसकी मौत हो गई। 

देर‌ रात रोते बिलखते स्वजन शव घर लाकर विवाद के निस्तारण के बाद ही अंतिम संस्कार पर अड़ गए। मौके पर पहुंचे प्रभारी उप निरीक्षक अरविंद सिंह ने सभी आरोपितों पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी कापी सौंपते हुए भूमि विवाद को निस्तारित कराने का भरोसा दिया। तब जाकर स्वजन राजी हुए। शव का अंतिम संस्कार पिलकिछा घाट पर कर दिया गया। गांव निवासी राजेश कुमार बिंद का आरोप था कि वह बीते 7 जनवरी की शाम खाना खाकर बिस्तर पर सो रहा था। तभी पुरानी रंजिश को लेकर पड़ोसी अरविंद बिंद नशे में धुत होकर भद्दी भद्दी गालियां देने लगा। मना करने पर मारपीट करने लगा। कुछ देर बाद उसके अलावा दस और लोग लाठी डंडा और कुल्हाड़ी लेकर पहुंच बिस्तर पर सो रहे 80 वर्षीय धनई बिंद,इनके पुत्र राजेश, धर्मेंद्र, पौत्र अभिषेक, अमित, बृद्ध पत्नी कैलाशी और पुत्र बधू अनीता पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। 80 वर्षीय धनई बिंद की उपचार के दौरान मौत हो जाने पर स्वजन शव‌ घर लाए। विवाद के निस्तारण व सभी आरोपितों पर हत्या का केस दर्ज करने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार करने पर अड़ गए। प्रभारी निरीक्षक के द्वारा गैर इरादतन हत्या के एफआईआर की कापी देकर भूमि विवाद को राजस्व टीम के साथ बहुत जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया गया। तब जाकर स्वजन 12 घंटे बाद शव को अंतिम संस्कार हेतु ले गए।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने