उतरौला बलरामपुर समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष व वरिष्ठ सपा कार्यकर्ता  हाजी मोहम्मद शमीम खां के निधन पर सपाईयों में शोक की लहर छा गई। सपाईयों ने उनके हक में दुआ कर के खिराजे अकीदत पेश किया।
उनका निधन सोमवार रात लखनऊ में इलाज के दौरान एक निजी अस्पताल में हुआ। वह लंबे समय तक समाजवादी पार्टी के सपा नगर अध्यक्ष रहे। सेहत खराब रहने के कारण से कुछ माह पूर्व उन्होंने नगर अध्यक्ष का पद छोड़ दिया था। उनके मृत्यु की खबर मिलते ही उनके आवास पर उन्हें देखने वालों का तांता लगा रहा। सपा प्रदेश सचिव सैयद तवक्कल हुसैन रिजवी ने कहा कि वह जीवन भर जरूरत मंदों की हर संभव मदद करते रहे। इसलिए इनको हर वर्ग के लोग पसंद करते थे। समाजसेवी डाक्टर एहसान खान ने कहा कि उन्होंने नगर में समाजवादी पार्टी को बहुत मजबूती से उनका साथ दिया। हमने बहुत ही कर्मठ और संघर्ष शील कार्यकर्ता को खो दिया है। जिसकी कमी को पूरा नहीं किया जा सकता है।
उनकी मृत्यु पर मोहम्मद फिरोज, समीर रिजवी, पूर्व सभासद फणीन्द्र गुप्ता, देवानन्द गुप्ता, मोहम्मद अबरार खान, मोहम्मद उमर खान, मोहम्मद शमी,सभासद आफरीन रिजवी, सादिक अली, सल्लू राईनी, अशफाक अंसारी,सलाहुद्दीन, मोहम्मद रिजवान,ऐमन रिज़वी, अल्ताफ अहमद, अबू तुराब शाह, हैदर कुरैशी आदि लोगों ने शोक जताया।
असगर अली
उतरौला 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने