जौनपुर। भारत को चलाने और लोकतंत्र को बचाये रखने के लिए इंडिया गठबंधन बना है- सेराज मेहंदी 

जौनपुर। नगर के शिया कालेज में इंडिया गठबंधन के समस्त एनसीपी के अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज मेहंदी के आमंत्रण पर आयोजित मीटिंग में शिरकत किया और सभी ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन करके रणनीति तय किया। जिसमें कांग्रेस, सपा, आप, रालोद व कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारी शामिल हुए।
        
सेराज मेहंदी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर इंडिया गठबंधन के मिटिंग में समस्त पर्टी के नेता पहुंच रहे हैं, आए दिन इंडिया गठबंधन में इजाफा हो रहा है। इसी वजह से भारतीय जनता पार्टी बेकरार हो रही है और उल जलूल बातें कर रही है। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन भाजपा के ताबूत में आखिरी कील साबित होगी। सपा के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने कहा कि वर्तमान सरकार ने जिस तरह से देश के माहौल को खराब किया है उससे देश की दुनियां के अंदर बदनामी हुई है नौजवानों, किसानों, विद्यर्थियों की दुर्दशा है। आज बहुत बुरे दौर से देश गुजर रहा है, उससे उबरने के लिये भारत के संविधान के अनुसार भारत को चलाने और लोकतंत्र को बचाये रखने के लिए इंडिया गठबंधन बना है। 
       
कांग्रेस के जिला अध्यक्ष फैसल हसन तबरेज, सीपीआई नेता जयप्रकाश सिंह, कल्पनाथ गुप्ता, सालिक पटेल, सीपीआई एमएल के नेता बचाऊ राम, राम गोपाल, किरण शंकर रघुवंशी, आम आदमी पार्टी के जिला सचिव एडवोकेट शैलेंद्र यादव, सपा नेता जावेद सिद्दीकी, हिसामुद्दीन शाह, इरशाद मंसूरी, कमाल आजमी, अलमास अहमद सिद्दीकी, कांग्रेस नेता आफताब अहमद खान, राजेश सिंह, रालोद के जिला अध्यक्ष डॉ अहमद अली रिजवी आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने