जौनपुर। महिला प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव का आगमन पार्टी कार्यालय पर हुआ

जौनपुर। शनिवार को सुबह 11 बजे आम आदमी पार्टी महिला प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव रेखा जायसवाल का आगमन जनपद जौनपुर के लाइन बाजार स्थित आप पार्टी कार्यालय पर हुआ।

पार्टी कार्यालय पर महिला प्रकोष्ठ द्वारा एक बैठक कार्यक्रम का आयोजन महिला प्रकोष्ठ कि जिला अध्यक्ष अनीता मिश्रा की अध्यक्षता में हुआ। जिसका संचालन महिला प्रकोष्ठ कि जिला महासचिव पूजा सिंह द्वारा किया गया और बैठक का नेतृत्व पार्टी के जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने किया।

प्रदेश महासचिव रेखा जायसवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी में महिलाओं का कारवां लगातार तेजी से बढ़ रहा है क्योंकि महिलाओं को आप पार्टी द्वारा किए जा रहे कार्य दिल्ली और पंजाब में अत्यधिक पसंद आ रहे हैं इसलिए लगातार तेजी से महिलाएं आप पार्टी से जुड़ रहीं हैं। इसी के साथ उन्होंने महिला प्रकोष्ठ की जनपद की टीम को महिला टीम को और आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए और इसी के साथ उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित हैं।क्योंकि लगातार महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं सामने आ रही हैं इसलिए योगी सरकार को आम आदमी पार्टी पंजाब राज्य के भगवंतमान में सरकार से सीखना चाहिए कानून व्यवस्था को सही और अच्छे तरीके से कैसे चलाया जाता है।

बैठक में प्रमुख रूप से शामिल हुए पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी, महिला प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष साधना त्रिपाठी, जिला सचिव अंतिमा मिश्रा, वनीता सोनी, रम्मा सिंह, रीता द्विवेदी, विनीता सोनी, इसरावती विंद,  इत्यादि महिला प्रकोष्ठ की टीम शामिल हुई। उक्त कार्यक्रम कि सूचना पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी (बुद्धिमान) ने दिया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने