प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का प्रसारण
कल 15 अगस्त को दूरदर्शन व आकाशवाणी पर

दूरदर्शन पर प्रसारण प्रातः 09ः00 बजे व
आकाशवाणी पर रात्रि 08ः00 बजे

लखनऊ : 14 अगस्त, 2023

     स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री
योगी आदित्यनाथ जी का प्रदेश की जनता के नाम संदेश 15 अगस्त, 2023 को दूरदर्शन व आकाशवाणी पर प्रसारित होगा।
दूरदर्शन उत्तर प्रदेश से मुख्यमंत्री जी का संदेश 15 अगस्त, 2023 को प्रातः 09ः00 बजे प्रसारित किया जाएगा। इसे प्रदेश के सभी दूरदर्शन केन्द्र रिले करेंगे।
आकाशवाणी लखनऊ पर मुख्यमंत्री जी का संदेश रात्रि 08ः00 बजे प्रसारित किया जाएगा। इसे प्रदेश स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्र रिले करेंगे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने