जौनपुर। सोमवार को शिवालयों में महादेव के जयघोष से गूंजता रहा क्षेत्र,श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

जौनपुर। सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। भोर से जलाभिषेक के लिए लोग कतार में लगे रहे शिवभक्त। हर-हर महादेव के जयकारे से शिवालय गूंज उठे। घंटा हर हर महादेव के नारे से आसपास का इलाका गूंज उठा।
        
देर शाम तक श्रद्धालुओं ने भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। कांवरिये भी सुबह से ही जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंचने लगे थे। नगर के छोटी काशी, गोमतेश्वर महादेव, नवदुर्गा शिव मंदिर, पांचों शिवालय में जलाभिषेक के लिए भक्तों की भीड़ रही। भक्तों ने अपने आराध्य का जलाभिषेक किया।जलालपुर में त्रिलोचन महादेव मंदिर पर जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव का जयकारा लगाते भोर से ही कतारबद्ध होकर जला चढ़ाया। भोर में आरती पूजन के बाद मंदिर का कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया।
            
श्री गौरीशंकर धाम सुजानगंज में दर्शन करने श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर के दोनों तरफ बैरिकेडिंग कर वाहनों का आवागमन बंद कर दिया था। सीसीटीवी कैमरे की मदद से चारों तरफ निगरानी की जा रही थी। मछलीशहर में दियावानाथ महादेव मंदिर परिसर में जलाभिषेक के लिए भक्तों की काफी भीड़ रही।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने