गंधवानी में पंचायत उपचुनाव में भाजपा ने की ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

गंधवानी- गंधवानी पंचायत सरपंच की आकस्मिक हुई मृत्यु के पश्चात खाली हुए पद के लिए उपचुनाव 13 जून को ग्राम पंचायत सरपंच पद हेतु हुआ था। जिस की मतगणना गंधवानी जनपद कार्यालय 17जून शनिवार सुबह 8 बजे से शुरू की गई। 10 मतदान केंद्र की मतगणना को 4 चक्रों में विभक्त किया गया था। चुनाव के दौरान 64.20 प्रतिशत मतदान हुआ था। ग्राम पंचायत गंधवानी के अंतर्गत 5760 मे से 3698 मत डाले गए थे। जिसमें भाजपा समर्थित पवन करण रावत को 1922 मत मिले। कांग्रेस समर्थित सुनीता विजय सिसोदिया को 990 मत मिले। अन्य प्रत्याक्षी निर्दलीय आकांक्षा बघेल को 465 मत मिले। वहीं शैलेंद्र गोलू कनाश को 291 मत मिले। इसके अलावा नोटा में 30 मत मिले।रिटर्निंग चुनाव अधिकारी राजेश भिड़े ने सर्वाधिक मत लाने वाले भाजपा के पवन करण रावत को विजय प्रमाण पत्र देकर विजय घोषित किया ।वहीं विजय प्रत्याशी के समर्थकों ने नगर में विजयी जुलूस निकाला। जिसमें भाजपा के कार्यकर्ता नगर के वरिष्ठ नागरिक व कई समाजजन सम्मिलित हुए। विजय जुलूस का नगर मे कई जगह स्वागत किया गया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने