उत्तर प्रदेश,
जनपद-गोरखपुर। सूर्यकुण्ड धाम जीर्णोद्धार समिति के तत्वावधान में सूर्यकुण्ड धाम सरोवर पर साप्ताहिक गंगा आरती का आयोजन किया गया। विगत कई वर्षों से चल रही महाआरती के क्रम में गुरुवार को 379वाँ गंगा आरती वैदिक मंत्रोचार के बीच की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल होकर अपनी आस्था व श्रद्धा निवेदित की। सर्वप्रथम मुख्य मंदिर में भगवान लक्ष्मी नारायण की पूजन अर्चन की गई। इसके बाद मां गंगा, भोलेनाथ, हनुमान जी, भगवान गणेश की भी आरती-पूजन किया गया। इस दौरान घंट घड़ियाल गूंज रहे थे। सूर्यकुण्ड धाम सरोवर पर मोक्षदायिनी माँ गंगा की भव्य महाआरती कि गयी। माँ गंगा की पावन आरती ने वातावरण को भक्तिमय कर दिया भजनों पर श्रद्धालु भाव विभोर होकर आरती गुनगुना रहे थे।कार्यक्रम में मुख्य रूप से समिति के अध्यक्ष अमरदीप गुप्ता, आरएसएस के नगरकार्यवाह मुकेश जी, सचिव शीतल कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष समरेन्दू सिंह, नितिन वर्मा, स्वाति मल्होत्रा, अजीत जैन, प्रभात मिश्र, मनीष मिश्र, निशा निषाद, आँचल निषाद, सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने