*जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में थाना फखरपुर  में प्रथम स्थान मिलने पर सम्मानित किये गये थाना प्रभारी*




  
 




बहराइच। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश  के जनशिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को अपनी सरकार की प्रार्थमीकता  में शामिल किया है।  इस सम्बन्ध में सभी विभागों को पूर्व में उनके द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गये है। मुख्यमंत्री  की समीक्षा में जनशिकायतों  जी पी आर एस के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में जनपद बहराइच के थाना फखरपुर को  प्रथम स्थान प्राप्त  होने पर एडवोकेट संजीव श्रीवास्तव पत्रकार   ने कहा कि ये जिला  बहराइच  के लिए बहुत गौरवमयी बात है। क्षेत्राधिकारी कैसरगंज कमलेश कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक फखरपुर वेदप्रकाश शर्मा एवं उनकी टीम की कार्यशैली का डंका जनपद बहराइच के साथ साथ प्रदेश स्तर पर भी बजने लगा है। जनता की शिकायतों को सुनने व उनके गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिये प्रभारी निरीक्षक फखरपुर वेद प्रकाश शर्मा  व उनके टीम की जितनी भी तारीफ एवं प्रशंसा  की जाए कम है। उपरोक्त उपलब्धि के लिए प्रधान संघ जिलाध्यक्ष भगवानदीन मिश्र ,डॉ कपिल शुक्ल समाजसेवी पत्रकार ने  बधाई देते हुए भारत माता का चित्र भेट कर  सम्मानित किया एवं शुभकामनाएं दी ।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने