मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर में 1,046 करोड़ रु0 लागत
की 258 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया

इन विकास परियोजनाओं में मिनी स्टेडियम, सड़कें,
फ्लाईओवर, शैक्षणिक संस्थान, हॉस्पिटल्स की परियोजनाएं शामिल
विकास का कोई विकल्प नहीं होता : मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में नए भारत को दुनिया की
सबसे बड़ी शक्ति के रूप में उभरते हुए सभी लोग देख रहे

उ0प्र0 विगत 06 वर्षों में अपनी नई आभा और
नए कलेवर के साथ दुनिया के सामने

उ0प्र0 बेहतर कानून व्यवस्था के माहौल के लिए देश में जाना जा रहा, देश में
इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी सबसे बड़ी योजनाओं का लाभ प्रदेशवासियों को प्राप्त हो रहा

बदलते उ0प्र0 में गोरखपुर पीछे नहीं रह सकता,
कदम से कदम मिलाकर कार्यां को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया जा रहा

जनपद गोरखपुर के उनवल बाजार में 4,000 से अधिक
गरीबों को मकान मिले, बाईपास सड़क तथा कार्यालय भवन निर्मित

जनपद गोरखपुर में सैनिक स्कूल का निर्माण हो रहा
 
गोरखपुर का फर्टिलाइज़र कारखाना अपनी क्षमता से अधिक कार्य कर रहा,
फर्टिलाइजर कॉरपोरेशन द्वारा चिलुआताल और रामगढ़ताल का सुंदरीकरण
किया गया, पर्यटन विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा
 
भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा हेतु एस0एस0बी0 का
एक महत्वपूर्ण स्टेशन गोरखपुर फर्टिलाइजर कारखाने में

मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाआें के लाभार्थियों को
प्रमाण पत्र/किट आदि का वितरण किया

लखनऊ : 09 अप्रैल, 2023

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने आज जनपद गोरखपुर में 1,046 करोड़ रुपये लागत की 258 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें लगभग 334 करोड़ रुपये लागत की 56 परियोजनाआें का लोकार्पण एवं लगभग 712 करोड़ रुपये लागत की 202 परियोजनाआें का शिलान्यास शामिल है।
मुख्यमंत्री जी ने इस अवसर पर कहा कि विकास का कोई विकल्प नहीं होता है। आज देश विकास की नई ऊंचाइयों को छूता हुआ दुनिया के विभिन्न देशों के लिए एक आदर्श देश बना है। सभी लोग प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में नए भारत को दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति के रूप में उभरते हुए देख रहे हैं। सरकार बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ गांव, किसान, नौजवान, महिला सहित समाज के प्रत्येक तबके को उपलब्ध करा रही है। विगत 09 वर्षों में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश की आन्तरिक और वाह्य सुरक्षा का बेहतर वातावरण बना है। देश के प्रत्येक नागरिक के मन में नया विश्वास सृजित करने का कार्य हुआ है। वहीं उत्तर प्रदेश भी विगत 06 वर्षों में अपनी नई आभा और नए कलेवर के साथ दुनिया के सामने है।
प्रदेश की कानून व्यवस्था के बारे में बताते हुये मुख्यमंत्री जी ने कहा कि विगत 06 वर्ष में उत्तर प्रदेश में कोई दंगा नहीं हुआ है। जो भी अराजकता करेगा, उस पर सरकार कानून सम्मत कार्यवाही करेगी। एक ओर उत्तर प्रदेश बेहतर कानून व्यवस्था के माहौल के लिए देश में जाना जा रहा है, वहीं दूसरी ओर, देश में इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी हुई सबसे बड़ी योजनाओं का लाभ प्रदेशवासियों को प्राप्त हो रहा है। यह बदलता हुआ उत्तर प्रदेश है। बदलते हुए उत्तर प्रदेश में गोरखपुर पीछे नहीं रह सकता है। हम भी कदम से कदम मिलाकर इस कार्य को आगे बढ़ाएंगे। इसमें सफलता भी प्राप्त हो रही है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जिला पंचायत एवं ब्लॉक स्तर पर कार्य करके विकास की योजनाओं का लाभ आसानी से लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। जनपद गोरखपुर के उनवल बाजार में 4,000 से अधिक गरीबों को एक-एक मकान मिले हैं। बाईपास सड़क तथा कार्यालय भवन बन गया है। विकास का लाभ वहां बिना भेदभाव हर नागरिक को प्राप्त हुआ है। प्रदेश के 20 लाख नौजवानों को अब तक टैबलेट/स्मार्टफोन का वितरण किया जा चुका है। इस संख्या को 02 करोड़ युवाओं तक पहुंचाया जायेगा, जिससे प्रदेश के युवा तकनीकी दृष्टि से सक्षम हो सकें। इसके लिए सरकार कार्य कर रही है। हमारी सरकार समाज के प्रत्येक तबके के लोगों के लिए कुछ ना कुछ कार्य कर रही है। शहरी क्षेत्र में 2.50 लाख रुपये और ग्रामीण क्षेत्र में 1.50 लाख रुपये सीधे मकान बनाने के लिए पात्र परिवारों को उपलब्ध कराये जाते हैं। यह विकास की योजना के प्रति सरकार की सकारात्मक सोच का परिणाम है।
मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज जनपद गोरखपुर में चारों ओर तेजी से विकास दिखाई दे रहा है। फर्टिलाइजर कारखाना वर्ष 1990 में बन्द हो गया था, आज फर्टिलाइज़र कारखाना अपनी क्षमता से अधिक कार्य कर रहा है। यहां पर सैनिक स्कूल का भी निर्माण हो रहा है। भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा हेतु एस0एस0बी0 का एक महत्वपूर्ण स्टेशन यहां गोरखपुर फर्टिलाइजर कारखाने में ही है। फर्टिलाइजर कॉरपोरेशन के द्वारा चिलुआताल के साथ ही रामगढ़ताल का सुंदरीकरण हुआ है। चिलुआताल-रामगढ़ के सुन्दरीकरण के माध्यम से पर्यटन विकास परियोजनाओं को आज फ़र्टिलाइज़र कारखाना आगे बढ़ा रहा है।
  मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आज 1046 करोड़ रुपए की जिन विकास परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण हुआ है, इनमें मिनी स्टेडियम, सड़कें, फ्लाईओवर, शैक्षणिक संस्थान, हॉस्पिटल्स की परियोजनाएं शामिल हैं। यह लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। यह विकास परियोजनाएं गोरखपुर शहर, बांसगांव, खजनी, पिपराइच तथा कैम्पियरगंज की हैं।
इससे पूर्व, मुख्यमंत्री जी ने कार्यक्रम स्थल पर लगाये गये कृषि विभाग, बाल विकास पुष्टाहार विभाग तथा उद्यान विभाग सहित ओ0डी0ओ0पी0 के स्टॉलों का अवलोकन किया। उन्हांने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की एवं बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया। इस दौरान मुख्यमंत्री जी ने विभिन्न योजनाआें के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र/किट आदि का वितरण भी किया।
इस अवसर पर मत्स्य मंत्री श्री संजय निषाद सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
-------------

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने