राजकुमार गुप्ता
आगरा।।पूरी दुनिया आज़ भारत की युवाशक्ति का लोहा मान रही हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि आज भारत के युवा के एक हाथ में गीता तो दूसरे हाथ में कम्प्यूटर है। हमने अपने संस्कारों, संस्कृति व भारतीयता को नहीं छोडा है। भारत को पूर्व में सोने की चिडिया कहा जाता था, पर इसके बाद एक समय ऐसा भी आया जब भारत का विदेशों में चित्रण दयनीय व गरीब देश के रूप में किया जाता था। इस सन्दर्भ में हमारे संवाददाता क़लमकार संजय साग़र ने जनपद के समाजसेवियों से उनके विचार जाने हो इस प्रकार हैं - 

आगरा स्मार्ट सिटी,भारत सरकार के सलाहकार सदस्य,भारतीय नमो संघ के जिलाअध्यक्ष, उ.प्र.अपराध निरोधक समिति लखनऊ के आगरा मंडल कमेटी के उपाध्यक्ष व हिन्दू जागरण मंच, ब्रज प्रान्त उ.प्र.के प्रदेश संयोजक तथा आत्मनिर्भर एक प्रयास के चेयरमैन एवं लोकप्रिय व सुप्रशिद्ध समाजसेवक राजेश खुराना ने इस सन्दर्भ में अपनी राय व्यक्त करते हुए बताया कि आज पूरी दुनिया की निगाहें भारत पर रहती हैं। यहां 80 करोड़ जरूरतमंद गरीबों को मुफ़्त रासन दिया जा रहा हैं और वहीं पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में खाने के लिए त्राहि त्राहि मची है, जबकि भारत जैसे विशाल देश में लोग शांतिपूर्ण अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं। यह सब किसान और युवा शक्ति की बदौलत है। कोरोनाकाल में भी जिस तरह से देश की अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाए रखना और लोगों के लिए कोविड टीकाकरण जैसे बड़े कार्य को अंजाम तक पंहुचाया है। उसके लिए प्रधानमंत्री मोदीजी की दूरदर्शिता है। मोदीजी के नेतृत्व में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत विश्व की आर्थिक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है। आज भारत दुनियां के लिए एक अहम देश बन चुका है। भारत का प्रभाव वैश्विक मंच पर बढ़ रहा है। मोदीजी भारत की मज़बूती पर ध्यान फ़ोकस कर रहे हैं। ब्रिटेन को पीछे छोड़ भारत दुनिया की पाँचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। कई देशों से भारत ट्रेड डील कर रहा है। भारत के पास बड़ी युवा आबादी है। इसके साथ ही भारत टेक्नॉलजी इन्फ़्रास्ट्रक्चर बढ़ा रहा है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के कुशल नेतृत्व में पिछले आठ वर्षों में भारत की विश्व पटल पर एक अलग पहचान बनी है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने एक बार फिर से विश्व में अपनी साख़ बनायी हैं तथा खोई हुई प्रतिष्ठा को फिर से हासिल किया है। भारत जैसी युवा शक्ति किसी भी अन्य देश के पास नहीं है। वर्तमान में पूरी दुनिया भारत की युवा शक्ति का लोहा मान रही है।

समाजसेवी पंकज जैन ने बताया कि करोना जैसी जानलेवा बीमारी के दौर में भी भारत के वैज्ञानिकों ने स्वदेशी वैक्सीन बनाई। इससे ना केवल अपने देश में प्रयोग किया गया बल्कि पूरे विश्व में वैक्सीन के लिए डिमांड भेजी और भारत दूसरे देशों को वैक्सीन भेज कर हजारों लाखों लोगों की जान बचाई। कोरोनाकाल के दौरान दुनिया ने एक बार फिर भारतीय शक्ति को जाना। भारत कुछ भी करने में सक्षम है। अब समय ऐसा है कि जब अमेरिका के राष्ट्रपति को कहना पडता है कि भारतीय प्रतिभाएं अमेरिका पर भारी हैं और वे अमेरिका के लोगों के रोजगार छीन सकती हैं। यह भारत की बदली तस्वीर है। बाहर के छात्र अब उन भारतीयों की प्रतिभा से डर रहे हैं, जिनके एक हाथ में गीता थी और अब दूसरे हाथ में कम्प्यूटर आ गया है। पूरा विश्व जहां कोविड काल के दौरान आर्थिक संकट से जूझ रहा था वहीं भारत को प्रधानमंत्री ने 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज जारी किया जिससे देश की अर्थव्यवस्था बेहतर बनी रही हैं।

फिल्म निर्माता एवं समाजसेवी सावन चौहान ने बताया कि आज़ भारत को पूरी दुनिया में जिस तरह से मान सम्मान मिल रहा है। उसके पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी की कड़ी मेहनत बड़ी वजह है। भारत के युवाओं का भविष्य स्वर्णिम है। युवा अपनी सोच को सकारात्मक व रचनात्मक बनाएं और देश का नाम रोशन करें। चाहे अमेरिका या अन्य देशों में सभी बड़ी-बड़ी कंपनियों में भारत का युवा विराजमान है। इसी प्रकार से पुरे विश्व में चिकित्सक भी भारत से ही हैं। दुनिया में भारत के युवाओं का नाम है। ऐसा कोई कार्य नहीं है, जो युवा नहीं कर सकते हो। युवाओं को अपनी सोच को सकारात्मक व सृजनात्मक बनानी होगी। नई-नई खोज कर आविष्कार कर वे अपना व भारत का नाम रोशन कर रहें हैं। 

समाजसेवी विनोद इलाहवादी ने बताया कि पूरी दुनिया आज़ भारत की युवाशक्ति का लोहा मान रही हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि आज भारत के युवा के एक हाथ में संबिधान तो दूसरे हाथ में कम्प्यूटर है। हमने अपने संस्कारों, संस्कृति व भारतीयता को नहीं छोडा है। भारत को पूर्व में सोने की चिडिया कहा जाता था, पर इसके बाद एक समय ऐसा भी आया जब भारत का विदेशों में चित्रण दयनीय व गरीब देश के रूप में किया जाता था। लेकिन मोदीजी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में अपनी साख़ बनाकर खोई हुई प्रतिष्ठा को फिर से हासिल किया हैं। भारत के युवाओं का भविष्य स्वर्णिम है। युवा अपनी सोच को सकारात्मक व रचनात्मक बनाएं और देश का नाम रोशन करें।

समाजसेवी मुसरफ खान साहब ने बताया कि आज दुनिया बदल रही है और आज नवाचार के दौर में औद्योगिकीकरण का साम्राज्य बनाने से हमे कोई रोक नहीं सकता है। पहले भारत को जादू टोने वाला देश कहते थे। कोई निवेश के लिए आता नहीं था पर अब समय बदल गया है। मोदी सरकार द्वारा तेजी से लाए गए। बदलावों के बाद लाख हजार करोड से ऊपर के एमओयू हस्ताक्षरित हुए। यह बदलता हुआ भारत है। ऐसा इसलिए है क्योंकि हमने अपनी संस्कृति, संस्कार व भारतीयता को नहीं छोडा है। आज भारत जिस प्रकार से आधुनिक तकनीक का प्रयोग करते हुए आगे बढ रहा है। वह पूरी दुनिया के लिए उदाहरण बन रहा है। देश में हिन्दू और मुसलमान के बीच में धर्म के आधार पर अन्तर नहीं किया जाता है। प्रधानमंत्री जी सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास पर ठोस काम कर रहें हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखंड भारत हिन्दू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी गोपाल सिंह चाहर ने बताया कि भारतीयों की नवाचार की संस्कृति व आधुनिकता के परिवेश में दूसरों को पछाडने की शक्ति से अमेंरिकी डर रहे हैं। विदेशी भी मानते हैं कि भारत का बच्चा सबसे अधिक बुद्धिमान होता है। देश पर विदेशी आक्रांताओं के आक्रमण के बाद भी हमारी संस्कृति प्रभावित नहीं हुई है। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि हमारी जीवन पद्धति धर्म पर आधारित रही है। देश की संस्कृति इतने आक्रमणों के बाद भी बची हुई है। आज देश में इसरो के वैज्ञानिकों ने कम खर्च में चन्द्रयान 2 को लांच कर चन्द्रमा पर भेज दिया। आज देश चन्द्रमा पर पहुच गया है तथा विभिन्न प्रकार की मिसाइलों को भी बना रहा है। आज बदलते परिवेश में भारत दुनिया को राह दिखा रहा है। विदेशों में भारत में बने साफ्टवेयर लोगों के जीवन को आसान बना रहे हैं। बंगलुरू में बने साफ्टवेयर का लन्दन के टोल बूथ पर प्रयोग हो रहा है। आज बंगलुरू में बने साफ्टवेयर का प्रयोग कर ब्रिटेन के लोग आधुनिक बन रहे है और हमारे देश में लोग पाश्चात्य सभ्यता को अपनाकर माडर्न बनने का सपना देख रहे हैं।

समाजसेवी राकेश नेमीचंद जाटव ने बताया कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। दुनिया की पाँचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। तकनीक का हब है। इसके अलावा पारंपरिक रूप से वैश्विक मामलों में भारत सक्रिय रहा है। ये सारी चीज़ें भारत को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्य के लिए योग्य बनाती हैं। आज भारत का पूरे विश्व में मान सम्मान हो रहा है। पिछले आठ साल के कार्यकाल को भारत की दृष्टि से एक बेहतर कार्यकाल माना जाएगा क्योंकि देश ने इस दौरान एक उंची उड़ान भरी है। जिसके लिए प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता और उनकी विकासात्मक सोच बड़ा कारण है। यही बजह है कि देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी जी पर विश्वास जता रही है। मोदीजी के शासनकाल में देश के हर वर्ग के लिए योजनाएं बनाई गईं और उन्हें धरातल पर भी उतारा जा रहा है। किसान से लेकर मजदूर व अन्य सभी वर्गों के लिए मोदी सरकार ने कई योजनाएं लागू की हैं। गरीब महिलाओं के लिए मुफ्त रसोई गैस, गरीबों को मुफ्त घर देने सहित अन्य कई योजनाएं हैं। इसी तरह किसानों के लिए किसान सम्मान निधि योजना लागू की गई है, जिससे उसे हर तिमाही में दो हजार की राशि उसके बैंक खाते पर डाली जा रही है। देश का हर वर्ग आज आर्थिक तौर पर मजबूत हो रहा है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने