राजकुमार गुप्ता
मथुरा।।ब्रज शक्ति उपासना का वह महान क्षेत्र है जिसका दुर्गा सप्तशती में  उल्लेख आता है-  "ब्रजे कात्यायनी परा " अर्थात ब्रज  देवी कात्यायनी देवी को माना गया है, तो वहीँ व्रज की महारानी श्री राधा है अवतार लेने के उपरांत स्वयं ब्रह्म को भी भक्तों ने शक्ति के चरणों  को  पलोटते  हुआ देखा है -"देख्यौ  पलोटत राधिका पाँयन "।जहांँ के लोकगीतों में गाया जाता है- "तीन लोक तारन तरण सो तेरे आधीन" ।वह ईश्वर स्वयम उस शक्ति के अधीन है जो मनुष्य को मुक्तिदेने वाला  हैं।महर्षि वेदव्यास ने शक्ति उपासना के एक सौ आठ पीठौं का उल्लेख किया है जिसमें मथुरा की पीठ को देवकी पीठ, वृंदावन पीठ को राधा पीठ की संज्ञा दी है। तांत्रिक ग्रंथों में मथुरा में 'मौली पीठ' का उल्लेख आता है ।वहीं भागवत मे स्थान स्थान पर 'योगमाया मुपाश्रितः' कहकर ब्रज की प्राचीन शक्ति उपासना की ओर संकेत किया है। भूतेश्वर महादेव इस क्षेत्र के भैरव हैं।पुराणों में  अंबिका वन का उल्लेख मिलता है तो वही मांँ यशोदा ने कृष्ण के साथ महाविद्या देवी की पूजा अर्चना  की ।देवी भागवत , महाभारत जैसे ग्रंथों व वैष्णव पुराणों में ब्रज बालाओं की कात्यायनी उपासना, यादवों की दुर्गा उपासना ,और रुक्मणी की शिवाम्बा उपासना का उल्लेख मथुरा में मातृ देवियों की उपासना की प्राचीन परंपरा के प्रमाणित  साक्ष्य है।इतिहास के झरोखे से यदि देखें तो मथुरा से प्राप्त मूर्तियों में चौथी शताब्दी से लेकर 12वीं शताब्दी तक देवी-देवताओं की मूर्तियों का इतिहास है जिनमें गज लक्ष्मी, लक्ष्मी ,सिंह वाहिनी, महिषमर्दिनी ,सरस्वती चंद्र देवी एकांनशा ,मातृका, षणमुखी, पार्वती आदि विभिन्न देवियों की मूर्तियां यहांँ के संग्रहालय में विद्यमान है ,तो वही ब्रज के लोक जीवन में चामुंडा ,पथवारी, शीतला भवानी, जालपा नगरकोट वाली नरी सेमरी ,सांचौली आदि लोकदेवियों की पूजा असंख्य वर्षों से होती चली आ रही है। नवरात्र के विशेष पर्व पर देवी के परम भक्त लांँगुरिया के गीतों की स्वर लहरियांँ प्रत्येक देवी  के भवन में सुनाई देती है ।मांँ भगवती के प्रेम में पगी  भक्तिनी लांँगुर को प्रसन्न करने का हर तत्पर प्रयास करती हैं तथा गाती है अनदिन कौ बरस गयौ मेहु ,लंगुरिया हम तुम भीजें दोउ गैल में। तो वहीँ  उसके बाल रूप को देख बरबस गा उठती हैं- देवी मैय्या के भवन मे घुंटवन खेलै लाँगुरिया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने