जौनपुर। आन्दोलनकारी विद्युतकर्मियों ने लगातार भरी हूंकार

जौनपुर। 132 के0वी0 अधीक्षण अभियन्ता कार्यालय के परिसर में गुरूवार को प्रातः 10 बजे से 5 बजे तक विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले मनीष श्रीवास्तव की अध्यक्षता में कार्य बहिष्कार हुआ। जहां जनपद के ऊर्जा क्षेत्र के सभी कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर, सहायक अभियन्ता, अधिशासी अभियन्ता एवं निविदा कर्मियों ने भारी संख्या में भाग लिया। ऊर्जा मंत्री से संयुक्त संघर्ष समिति की वार्ता विफल होने पर कर्मचारियों द्वारा जोरदार नारेबाजी करते हुए प्रबन्धन के स्चेच्छाचारी, तानाशाहीपूर्ण रवैये के विरूद्ध जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया।
           
सभा को सम्बोधित करते हुये निखिलेश सिंह ने कहा कि ऊर्जा प्रबन्धन कर्मचारियों के हितों को ध्यान में न रखकर मनमाने ढ़ंग से कार्य कर रही है जो जन विरोधी है। सभा में इं. अभिषेक केसरवानी, इं. जितेन्द्र, अभिषेक सिंह, रण बहादुर यादव, मोहन पान्डेय, चन्द्रशेखर आजाद, अशोक पटेल आदि ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार कर्मचारी की मांग नहीं सुन रही है तथा मनमाने रूप से कार्य कर रही है एवं कर्मचारियों को जान—बूझकर लगातार प्रताड़ित कर रही है। चाहे अब हमें गिरफ्तार करें या दमन करें। हम कर्मचारी जनहित में अब नहीं झुकेंगे और यह आन्दोलन तब तक चलेगा, जब तक हमारी मांगे मान नहीं ली जाती है। इस अवसर पर इं. सौरभ मिश्रा, इं. रवीन्द्र पासवान, इं. अशोक सिंह, इं. धर्मेन्द्र मौर्या, इं. अनीश यादव, इं. संजय लाल प्रजापति, इं. आतिश यादव, इं. गुलाब चन्द राम, अश्वनी श्रीवास्तव, विश्राम मौर्या, निधि श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, जितेन्द्र, संजय लाल प्रजापति, अमित खरे, सागर श्रीवास्वत, प्रभात पाण्डेय, रविन्द्र सिंह, कामता यादव, गिरीश यादव, अरविन्द मिश्रा, कमला कान्त मिश्रा, लक्ष्मीकांत विश्वकर्मा, विजय चैहान, विजय यादव, प्रीतम श्रीवास्तव, संतराम सहित तमाम अधिकारी, कर्मचारी एवं निविदाकर्मी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बिजली कर्मचारी संयुक्त सघर्ष समिति के संयोजक निखिलेश सिंह ने किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने