*भोजपुरी अभिनेत्री/माडल आकांक्षा दुबे का शव होटल के कमरे में लटकता मिला*

* आत्महत्या या हत्या के एंगल से जांच में जुटी पुलिस।

      वाराणसी। भोजपुरी अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक होटल सोमेंद्र में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली ! अभिनेत्री आकांक्षा का शव होटल के कमरे में फंदे से लटकता मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आकांक्षा दुबे मूल रूप से भदोही के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की निवासी थी। आकांक्षा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी बोल्ड और हॉट डांस के लिए फेमस थीं। एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में आकांक्षा दुबे वाराणसी आई हुई थी। होटल सोमेंद्र में बाकी फिल्म यूनिट के साथ वह भी रुकी हुई थी। पुलिस फिल्म की यूनिट से जुड़े हुए लोगों से पूछताछ कर रही है। अभिनेत्री आकांक्षा दुबे पिछले काफी समय से समर सिंह के साथ रिश्ते में थीं। आकांक्षा ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत राकेश मिश्रा के म्यूजिक वीडियो 'तू जवान हम लइका' से की थी। यह म्यूजिक वीडियो काफी सफल रहा था।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने