मुंबई में आयोजित 'फागुन बयार' में लोगों ने खेली फूलों की होली


बयार मित्र परिवार की तरफ से आयोजित किया गया कार्यक्रम 



समाजसेवी, अभिनेता, पत्रकार, महिलाओं और बच्चों को बयार ने किया सम्मानित




मुंबई 20 मार्च। मुंबई के उपनगर दहिसर पूर्व में आदित्य पार्क में बयार मित्र परिवार की तरफ से फागुन बयार यानी होली मिलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान फाग गीत से माहौल रंगीन हो गया। मुंबई में पूरा यूपी दिखा। इस दौरान होली गीत पर लोगों ने जमकर ठुमके लगाए और एक दूसरे के साथ फूलों की होली खेली।


बच्चों ने भी सांस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुत किया। बच्चों की बेहतरीन प्रस्तुति देखकर फागुन बयार में मौजूद उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की दिग्गज हस्तियां भी खुद को ताली बजाने से नहीं रोक पाए। बच्चों की तरफ से अच्छा परफारमेंस दिया गया। इस दौरान संस्था की तरफ से बच्चों को अच्छे प्रदर्शन के बाद पुरस्कार भी किया गया। फागुन बयान में मौजूद अतिथियों की तरफ से उन्हें सम्मानित भी किया गया।

आदित्य पार्क में स्टेज शो के दौरान उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र गायक कलाकारों ने बेहतरीन फिल्मी और फाग गीत गाकर लोगों का मनमोह लिया। आदित्य पार्क में आयोजित कार्यक्रम को देखकर ऐसा लग रहा था जैसे समूचा उत्तर प्रदेश यहां उमड़ा आया है। उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के लोग एक जैसे दिख रहे थे। इस दौरान काफी संख्या में यहां महाराष्ट्र के विशिष्ट व्यक्ति भी उपस्थित रहे।बायार मित्र परिवार की तरफ से आयोजित कार्यक्रम पूरी तरह अराजनैतिक रहा। कार्यक्रम में टीवी कलाकार, क्रिकेटर, लोक गायक चर्चित कवि, और काफी तादात में बरिष्ठ और युवा पत्रकार मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार अभय मिश्रा और अनिल मिश्रा ने किया। इस दौरान समाज से सरोकार रखने वाले विशिष्ट व्यक्तियों, पत्रकारों, महिलाओं, टीवी अभिनेताओं, क्रिकेट और बच्चों को बयार मित्र परिवार की तरफ से सम्मानित किया गया। जिसमें राधेश्याम तिवारी, पवन त्रिपाठी, अनिल गलगली, शिव श्याम तिवारी, उदय प्रताप सिंह, श्रीश उपाध्याय,टीवी अभिनेता चालू पांडेय, किशोर सिंह, डॉ आरके, अमित मिश्र, अमित, सभाष उपाध्याय श्याम तिवारी, अशोक मिश्र, राजेश विक्रांत, विजय सिंह कौशिक अनिल पाण्डेय, कमलेश, पांडेय,राजेश उपाध्यय, पुष्पराज मिश्र, भदोही गए बरिष्ठ पत्रकार एवं स्तम्भस्कार प्रभुनाथ शुक्ल, डॉ धीरज फूलमति सिंह, जय शुक्ला, विनोद याद,अमर झा,बृजेश पांडेय,संजय सिंह,मनीष मिश्र,रितेश,सुजीत गुप्ता मोमिन,बृजेश पांडेय, आनंद मिश्र,सुनील मिश्र, राजकिशोर,अजय सिंह,विपुल,शिवलाल यादव, मनीषा,पूनम,विपुल,सूरज पांडेय, राजकुमार सिंह,संतोष सिंह,वेद प्रकाश श्रीवास्तव,सुमित उपाध्याय, सतीश मिश्र, एसएन सिंह,गोपाल गुप्ता,संतोष सावंत,शेषनाथ सिंह,मनोज,सूर्यकान्त उपाध्याय,अनिल पांडेय,अरविन्द मिश्र, गुड्डू, अभय और बच्चों को सम्मानित किया गया। बयार मित्र परिवार बरिष्ठ पत्रकार अभय मिश्र ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने