कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा नेचर बायो फूड व जैविक पाठशाला का किया गया आयोजन



राम कुमार यादव

 बहराइच (ब्यूरो)आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या द्वारा संचालित कृषि विज्ञान केंद्र, नानपारा द्वारा नेचर बायो फूड की जैविक पाठशाला गाँव कोटवा विकास खंड शिवपुर  में राष्ट्रीय कृषि विकास परियोजनान्तार्गत "प्राकृतिक खेती से आय संवर्धन" विषय पर दो दिवसीय कृषक  प्रशिक्षण आयोजित किया गया जिसमें क्षेत्र के 50 चयनित कृषकों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. के. एम. सिंह ने प्राकृतिक खेती को एक रासायन्मुक्त खेती बताया जिसमें केवल प्राकृतिक आदानों का उपयोग होता है साथ ही प्राकृतिक खेती में सहफसली, अच्छादन एवं वापसा की महत्वता और प्रयोग के बारे में किसानों को अवगत कराया। 


इस मौके पर क्षेत्र के प्राकृतिक खेती मास्टर ट्रेनर एवं राज्य स्तरीय पुरस्कृत प्राकृतिक कृषक  शिव शंकर सिंह के साथ चर्चित प्राकृतिक सब्ज़ी उत्पादक  राम प्रवेश मौर्या ने जीवामृत, घनजीवामृत, एवं बीजामृत तैयार करने की संपूर्ण विधि किसानों को बताया। केंद्र की पौध संरक्षण वैज्ञानिक डॉ. हर्षिता ने प्राकृतिक खेती के अंतर्गत फसल सुरक्षा के विभिन्न उपायों जैसे की नीमास्त्र, ब्रह्मास्त्र, अग्निआस्त्र, माठास्त्र एवं दस पर्णीय के निर्माण एवं प्रयोग विधि के बारे मेंं विस्तृत चर्चा की । डॉ. अरुण कुमार ने प्राकृतिक खेती के विभिन्न लाभों, जैसे कि मिट्टी की उर्वरता और पर्यावरणीय स्वास्थ्य की बहाली, और ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन का निम्नीकरण, किसानों की आय की बढ़ोतरी के बारे में किसानों को अवगत कराया। डॉ. एस.बी. सिंह ने रासयनिक, जैविक एवं प्राकृतिक खेती में विशेष अंतर को समझाया साथ ही हरित क्रांति के दुष्प्रभाव एवं प्राकृतिक कृषि के सिद्धांत के बारे में बताया। मौके पर  नवनीत कुमार, महावीरी, निरंजन वर्मा, संजय श्रीवास्तव, तिलक राम, किशोरी लाल आदि किसान एवं समाजसेवी  उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने