जब उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपने समकक्ष ब्रजेश पाठक को लेने पहुंचे भदोही




भदोही 08 फरवरी। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को हेलीकॉप्टर से लेने बुधवार की शाम उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड ज्ञानपुर आए। इस दौरान पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया।

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जनपद आने का फिलहाल कोई प्रोटोकॉल नहीं था। लेकिन वह किसी कार्यक्रम से वापस लौट रहे थे तो भदोही भ्रमण पर आए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को भी साथ लेते गए। इस दौरान पुलिस लाइन के हेलीपैड पर भव्य स्वागत किया गया।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जनपद भ्रमण के बाद वापस शाम को लखनऊ लौट गए। पुलिस लाइन हेलीपैड ज्ञानपुर पहुंचने पर उनका जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, विधायक ज्ञानपुर विपुल दूबे,पूर्व विधायक भदोही रवीन्द्रनाथ त्रिपाठी, जिलाधिकारी गौरांग राठी, पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार व मुख्य विकास अधिकारी यशवंत कुमार सिंह द्वारा पुष्पगुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया गया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने