जौनपुर। पुलिस ने गोली मारने वाले दो अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कब्जे से 02 पिस्टल 32 बोर तथा 04 जिन्दा कारतूस 32 बोर एंव घटना मे प्रयुक्त एक पल्सर मोटर साइकिल बरामद

जौनपुर। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश/अपर पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण एवं दिशा निर्देशन में, प्रभारी निरीक्षक आदेश कुमार त्यागी थाना लाइनबाजार मय हमराह सरकारी वाहन बोलेरो UP32EG3140 के साथ रवाना होकर मुरादगंज तिराहे पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की चेकिंग मे मामूर थे।कि जरिये मुखवीर खास सूचना मिली कि दिनांक 30.01.2023 को बालू मण्डी चांदपुर मे लालू उर्फ शैलेश यादव को गोली मारने वाले बदमाश सचिन यादव उर्फ देव यादव तथा जानसन यादव एक पल्सर मोटर सायकिल आ रहे हैं सीटी रेलवे स्टेशन के पास वंद फाटक होते हुए अपने घर जाकर पैसा लेकर फरार होने के फिराक मे है। यदि जल्दी किया जाय तो पकङा जा सकता है। मुखवीर खास की सूचना पर विश्वास करके हम पुलिस वाले मुखवीर खास को साथ लेकर सिटी रेलवे स्टेशन के पास बंद फाटक के पास झाङी मे छिपकर उन आने वाले बदमाशों का इंतजार करने लगे कि तब तक एक मोटर सायकिल पर सवार दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। मुखवीर खास इशारा करके हट बढ गया, हम पुलिस वाले अचानक झाङी से बाहर निकल कर उस मोटर सायकिल सवार को रुकने का इशारा किए कि पुलिस वालों को देखकर मोटर सायकिल सवार हङबङा कर अचानक मोटर सायकिल पीछे की तरफ मोङे कि फिसल कर गिर गए पुलिस वालों द्वारा उन दोनो व्यक्तियो को 10.15 बजे रात्रि में पकङ लिया गया। पकङे गए व्यक्तियो का नाम पता पूछा गया तो एक ने अपना नाम सचिन यादव उर्फ देव यादव s/o महेन्द्र यादव R/o बनपुरवा देवापार थाना मङियाहू जनपद जौनपुर हा0मु0 सैदनपुर थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर व दुसरे ने अपना नाम जानसन यादव S/O लालता प्रसाद यादव R/O बनपुरवा देवापार थाना मङियाहू जनपद जौनपुर बताया। दोंनो व्यक्तियों की जामा तलाशी ली गई, तो सचिन यादव उर्फ देव यादव उपरोक्त के पास से एक पिस्टल 32 बोर तथा शर्ट की जेब मे 2 जिन्दा कारतूस 32 बोर बरामद हुआ तथा जानसन यादव के पास से एक पिस्टल व दो जिन्दा कारतुस 32 बोर बरामद हुआ। पकङे गए व्यक्तियो के पास घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल पल्सर रंग काला जिसका रजिस्ट्रेशन नं0 UP62CF9483 तथा चे0नं0 2B68BX7MRG27163  एंव इं0 नं0 DHXRMG85775 बरामद हुआ। अभियुक्तगण को उनके अपराध का बोध कराकर पुलिस हिरासत में लिया गया। अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।  

गिरफ्तार अभियुक्तो का नाम व पता-
1.सचिन यादव उर्फ देव यादव s/o महेन्द्र यादव R/o बनपुरवा देवापार थाना मङियाहू जनपद जौनपुर हा0मु0 सैदनपुर थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर।
2.जानसन यादव S/O लालता प्रसाद यादव R/O बनपुरवा देवापार थाना मङियाहू जनपद जौनपुर।
बरामदगी–
1.दो अदद पिस्टल 32 बोर तथा 4 अदद जिन्दा कारतूस 32 बोर
2.घटना में प्रयुक्त मो0सा0 UP62CF9483

आपराधिक इतिहास-
*1.सचिन यादव उर्फ देव यादव* s/o महेन्द्र यादव R/o बनपुरवा देवापार थाना मङियाहू जनपद जौनपुर हा0मु0 सैदनपुर थाना लाइन बाजार जनपद जौनपुर।
1.मु0अ0सं0 49/23 धारा 307 आईपीसी थाना लाइनबाजार जौनपुर।
2.मु0अ0सं0 51/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना लाइनबाजार जनपद जौनपुर ।   
3.मु0अ0सं0 17/22 धारा 147/323/504/506 आईपीसी थाना लाइनबाजार जौनपुर।
4.मु0अ0सं0 259/21 धारा 323/504/506 आईपीसी थाना लाइनबाजार जौनपुर।
2.जानसन यादव S/O लालता प्रसाद यादव* R/O बनपुरवा देवापार थाना मङियाहू जनपद जौनपुर
1.मु0अ0सं0 49/23 धारा 307 आईपीसी थाना लाइनबाजार जौनपुर।
2.मु0अ0सं0 52/23 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना लाइनबाजार जनपद जौनपुर ।   
3.मु0अ0सं0 276/19 धारा 115/120बी/307 आईपीसी थाना केराकत जौनपुर।
4.मु0अ0सं0 267/20 धारा 12बी/307 आईपीसी थाना जलालपुर जौनपुर।
5.मु0अ0सं0 176/22 धारा 3(2)(VA) एससी/एसटी एक्ट व धारा 323/325/504 आईपीसी थाना नेवढ़िया जौनपुर।
6.मु0अ0सं0 24/23 धारा 147/323/506 आईपीसी थाना बक्सा जौनपुर।
7.मु0अ0सं0 93/19 धारा 323/324/504/506 आईपीसी थाना मङियाहूँ जौनपुर।
8.मु0अ0सं0 17/22 धारा 147/323/504/506 आईपीसी थाना लाइनबाजार जौनपुर।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम-
1.प्रभारी निरीक्षक आदेश कुमार त्यागी थाना लाइनबाजार जौनपुर। 
2.निरीक्षक जयप्रकाश यादव, थाना लाइनबाजार जौनपुर ।
3.हे0का0 भाईलाल, थाना लाइनबाजार जौनपुर।
4.हे0का0 अनुप राय, थाना लाइनबाजार जौनपुर।
5.का0 विनोद कुमार सिंह, थाना लाइनबाजार जौनपुर।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने