उत्तर प्रदेश,
 जनपद-महराजगंज 
भारत की बेटा बेटियां हर क्षेत्र में शिरमौर होगी तभी प्रधानमंत्री का सपना साकार होगा---धर्मेन्द्र सिंह
फरेंदा,,महराजगंज, भारत की बेटा बेटियां हर क्षेत्र में शिरमौर होगी तभी प्रधानमंत्री का सपना साकार होगा। उक्त बातें सांसद खेल स्पर्धा के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने सेठ आनन्दराम जयपुरिया इण्टर कालेज में आयोजित दो दिवसीय सांसद खेल स्पर्धा में कहीं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच है गांव में छिपी प्रतिभाओं को निखारने की है। खेल के माध्यम से गांव में छिपी प्रतिभाओं को एक मंच मिले। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि खेल से अच्छा कोई उदाहरण नहीं है। खेल में अनुशासन व टीम भावना का होना नितांत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज जिस भी तहसील पर उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया है फरेंदा जैसा बेहतर आयोजन कहीं नहीं देखने को मिला। यह व्यवस्था पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह की देन है।आज के परिवेश में वर्तमान जनप्रतिनिधि से सक्रिय पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह है जो जनता के हर सुख दुःख में चौबीस घंटे शामिल रहते हैं। यही एक कुशल और आदर्श जनप्रतिनिधि की पहचान है जो आज आम जनता के दिलों पर राज कर रहे हैं। सम्बोधन के पूर्व कबूतर उड़ाकर व झण्डा फहरा कर खेल का शुभारंभ किया।तो लोगों ने आतिशबाजी कर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया।बतौर विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ने कहा कि सरकार के मंशा के अनुरूप कार्य कर रहा हूं और जनता की सेवा में चौबीस घंटे लगकर अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभा रहा हूं। सम्बोधन के पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह बैड बाजें से अंगुवानी कर खेल के मुख्य अतिथि डॉ धर्मेंद्र सिंह को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया।इसी क्रम में पुनः क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य को अंग वस्त्र और गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। वहीं पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह को निर्वतमान चेयरमैन राजेश जायसवाल ने अंग वस्त्र और गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया साथ ही साथ प्रधानाचार्य विजय प्रताप सिंह, शाकिर हुसैन, अशोक भारती, परमात्मा अग्रहरि,व एस, के गौड,को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।इसी तरह सहायक वेसिक शिक्षा अधिकारी पिंगल प्रसाद राणा , अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत आनन्दनगर अवध प्रकाश सिंह ,व डॉ ज्योति सिंह, ने भी क्षेत्रीय अध्यक्ष को गुलदस्ता भेंट की। आयोजित कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी फरेंदा मदनमोहन , प्रमोद त्रिपाठी,शैलेश पाण्डेय, प्रद्युम्न सिंह, श्रीचंद, उमेश,छट्ठू सिंह, नन्हे सिंह, योगेन्द्र यादव, योगेन्द्र त्रिपाठी, मनीष डब्बू सिंह, प्रदीप पाण्डेय, विकास, मनोज,सर्वादानंद, बब्लू सिंह आर,एन् वर्मा आनन्द पाठक, राघवेन्द्र तिवारी, गुलाब चौरसिया महेंद्र, राकेश जायसवाल, विशाल द्विवेदी, उमेश सहित विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, भाजपा के पदाधिकारी ग्राम प्रधान,व समाजसेवी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती के पर माल्यार्पण कर हुआ वही एन,सी,सी के बच्चों ने सैल्यूट देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया तो वहीं पी,एस, के छात्राओं ने फूल वर्षा कर व स्वागत गीत सब से स्वागत किया। अंत में खिलाड़ियों ने800मीटर दौड़ कर मशाल जुलूस निकालकर मुख्य अतिथि के सामने खेल का प्रदर्शन किया। अंत में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने आये हुए अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित किया। आयोजित खेल समारोह का संचालन नरेंद्र त्रिपाठी ने किया।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने