जौनपुर। पत्रकारों को कंजातीबीर धाम मे किया गया सम्मानित 

महराजगंज,जौनपुर।।विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महराजगंज के बगौझर में स्थित बाबा कंजातीबीर धाम पर भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन चल रहा है।इसी क्रम में बाबा कंजातीबीर सूर्य देव पंच देव चैरिटेबल ट्रस्ट मुंबई द्वारा स्थानीय पत्रकारों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। ट्रस्ट पदाधिकारी के० सी० उपाध्याय ने कहाँ कि प्रतिवर्ष बाबा कंजातीबीर सूर्य देव पंच देव चैरिटेबल ट्रस्ट मुंबई द्वारा भजन प्रतियोगिता, प्रतिभावान छात्र एवं छात्राओं को पुरस्कार वितरण, जरूरतमंद को कंबल वितरण, आदि जनहित के उद्देश्य से कार्यक्रम किए जाते हैं। इस कार्यक्रम में धर्मचंद्र उपाध्याय अध्यक्ष, छोटेलाल उपाध्याय उपाध्यक्ष, रामसेवक पाण्डेय महामंत्री, दीनानाथ सोनार कोषाध्यक्ष, शैलेंद्र उपाध्याय अध्यापक एवं अन्य ट्रस्टी गण व क्षेत्रीय गणमान्य लोगों का पूर्ण सहयोग रहा है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने