जौनपुर। श्रद्धालुओं ने निकाली श्री सांई पालकी यात्रा 

महराजगंज,जौनपुर। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी महराजगंज के बगौझर में स्थित बाबा कंजातीबीर धाम पर भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन चल रहा है। इसी क्रम में भव्य श्री सांई पालकी यात्रा निकाली गई।  जिसमें ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। श्री पालकी को गाँव के महत्वपूर्ण स्थानों तक भ्रमण कराया गया।इस कार्यक्रम में धर्मचंद्र उपाध्याय अध्यक्ष, छोटेलाल उपाध्याय उपाध्यक्ष, रामसेवक पाण्डेय महामंत्री, दीनानाथ सोनार कोषाध्यक्ष, शैलेंद्र उपाध्याय अध्यापक एवं अन्य ट्रस्टी गण व क्षेत्रीय गणमान्य लोगों का पूर्ण सहयोग रहा है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने