राजकुमार गुप्ता
मथुरा।। मगोर्रा थाना क्षेत्र में दबंग पुलिस पर हावी हो गए। यहां छेड़खानी की शिकायत पर गई पुलिस टीम के साथ मारपीट कर दी गई। पुलिस पर हुए हमले में दो दरोगा सहित 3 पुलिस कर्मी घायल हो गए। दबंग पुलिस की एक्शन पंप गन भी छुड़ा ले गए। घायल पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है मगोर्रा थाना क्षेत्र के सोन गांव निवासी महिला ने पुलिस से शिकायत की थी कि उसके साथ बंदपुरा गांव के रहने वाले 3 लोगों ने उस समय छेड़खानी की जब वह खेतों की तरफ से घर लौट रही थी। महिला के अनुसार 3 लोग मोटर साइकिल पर आए और रास्ते में उसे पकड़ कर अश्लील हरकत करने लगे। 
छेड़खानी की शिकायत पर गांव पहुंची पुलिस महिला ने इस हरकत का विरोध किया तो आरोपी हमलावर हो गए। महिला ने इसकी शिकायत थाना मगोर्रा पहुंच कर पुलिस से की। शिकायत पर थाना मगोर्रा से 2 दरोगा और कुछ सिपाही सोन गांव पहुंचे। जहां से वह मामले की जानकारी कर दबंगों को पकड़ने बांदपुरा गांव पहुंचे। जहां दबंगों ने पुलिस पर हमला कर दिया। 
अचानक हुए हमले में पुलिस कर्मी हुए घायल ,दबंगों द्वारा अचानक किए गए हमले में उप निरीक्षक उदयवीर सिंह,संतोष कुमार और हैड कांस्टेबल ब्रजेश कुमार घायल हो गए। इतना ही नहीं दबंग पुलिस की एक्शन पंप गन को भी छुड़ा ले गए। पुलिस पर हमला होने की जानकारी मिलते ही गोवर्धन सर्किल की पुलिस गांव पहुंच गई जहां से घायल पुलिस कर्मियों को लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंची। हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस घायल पुलिस कर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकद्दमा दर्ज कर आरोपियों की तालाश शुरू कर दी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए करीब आधा दर्जन पुलिस की टीम बनाई हैं। सीओ गोवर्धन राम मोहन शर्मा ने बताया कि पुलिस छेड़खानी की शिकायत पर गई थी जहां मजामात कर दी है आरोपी पुलिस की गन भी ले गए हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने