अयोध्या:
थाना महराजगंज क्षेत्र के बिल्हरघाट रेलवे स्टेशन के पास सायं 6:30 पर किसान एक्सप्रेस ट्रेन (13308डाऊन)से भेड़ो को बचाने के चक्कर में रसड़ा निवासी दो सगे भाई तुलसीराम पाल एवं लल्लन पाल की दर्दनाक मौत हो गईI मौके पर थानाध्यक्ष अनुपम मिश्रा मौजूद हैं I

अयोध्या। 
जिला प्रशासन ने की एक बड़ी पहल। किसानों की मुश्किलें होंगी हल, हर गांव में होंगे गोवंश आश्रय स्थल। प्रधानों को मिला निर्माण का जिम्मा, चारागाह, नवीन परती, बंजर भूमि पर होगा निर्माण। जिलाधिकारी नितीश कुमार ने हमारा गांव, हमारी जिम्मेदारी और हर गांव गोशाला योजना का शुभारंभ किया।

अयोध्या। 
7.5 रहा जिले का न्यूनतम तापमान, शाम होते ही फिर बढ़ी गलन। तापमान बढ़ा, धूप भी निकली पर नहीं मिली ठंड से राहत। अधिकतम तापमान 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज। हवा की रफ्तार 2.9 किमी प्रतिघंटा रही। आगामी 24 घंटे में सुबह के समय कोहरा पड़ने के साथ औसत तापमान सामान्य से नीचे रहने की संभावना है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने