प्रेसनोट/सूचना विभाग



अयोध्या।
मंडलायुक्त गौरव दयाल द्वारा नगर पंचायत भवन, खिरौनी, सुचित्तागंज में योजना के कार्यस्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबन्धक श्री देवव्रत पवार व स्थानिक अभियन्ता श्री भानु प्रताप गोंड कार्यस्थल पर उपस्थित रहे। शासनादेश संख्या- 1604/नौ-9-21-133ज / 20 नगर विकास अनुभाग-9 दिनांक 14 सितम्बर 2021 द्वारा योजना की रू0 147.86 लाख की स्वीकृति प्रदान की गयी। योजनान्तर्गत मुख्य भवन, फायर फाइटिंग, बोरिंग, रेन वाटर हार्वेस्टिंग, बाउण्ड्रीवाल व अवस्थापना से सम्बन्धित अन्य कार्य कराया जाना प्रस्तावित है। परियोजना प्रबन्धक द्वारा अवगत कराया गया कि योजना का समस्त कार्य निर्धारित गुणवत्ता व मानक के अनुसार पूर्ण कराया जा चुका है। आयुक्त महोदय, अयोध्या मण्डल अयोध्या द्वारा भवन को हस्तगत लेने हेतु निर्देश दिये गये।

बैकुण्ठ धाम ( शवदाह गृह), मांझा बरेहटा, अयोध्या
आज दिनांक 06.01.2023 को आयुक्त महोदय, अयोध्या मण्डल, अयोध्या द्वारा योजना के कार्यस्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबन्धक श्री देवव्रत पवार व स्थानिक अभियन्ता श्री भानु प्रताप गोंड कार्यस्थल पर उपस्थित रहे।

शासनादेश संख्या- 1695/ नौ-7-21-19 (ज) / 2021 दिनांक 08 सितम्बर, 2021 द्वारा योजना की रू0 1506.66 लाख की स्वीकृति प्रदान की गयी। योजनान्तर्गत विद्युत पायर शेड-2 नग, ग्रीन पायर शेड-2 नग, पारम्परिक पायर शेड-10 नग, दसवान शेड-01 नग, कुण्ड, इन्टेकवेल, वुडेन शेड, ट्वायलेट ब्लाक, चार्जिंग स्टेशन, पार्किंग (60 चार पहिया वाहन, 100 दो पहिया वाहन ) गेट, जीर्णोद्धार एवं अवस्थाना से सम्बन्धित अन्य कार्य कराया जाना प्रस्तावित है। योजना पर 750.06 लाख प्राप्त हुआ है। प्राप्त धनराशि के सापेक्ष वर्तमान में इलेक्ट्रिक क्रिमीटोरियम के प्लिंथ लेबल तक कार्य पूर्ण शेष कार्य प्रगति पर तथा आउटर रिटेनिंग वॉल का कार्य 180 मी0 तक पूर्ण है। कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबन्धक द्वारा अवगत कराया गया कि निर्माणाधीन कार्यों को सुरक्षित रखे जाने हेतु Protection Work किये जाने हेतु प्राक्कलन तैयार किया गया है एवं कार्य पुनः प्रारम्भ किया जा रहा है। आयुक्त महोदय, अयोध्या मण्डल, अयोध्या द्वारा निर्देश दिये गये निर्माणाधीन कार्यों को सुरक्षित रखे जाने हेतु Protection Work किये जाने प्राक्कल तत्काल शासन को प्रेषित किया जाये एवं तथा योजना के समस्त कार्य निर्धारित गुणवत्ता के साथ ससमय पूर्ण के निर्देश दिये गये।

मल्टीलेवल कार पार्किंग, अयोध्या
आज दिनांक 06.01.2023 को आयुक्त महोदय, अयोध्या मण्डल, अयोध्या द्वारा योजना के कार्यस्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबन्धक श्री देवव्रत पवार व स्थानिक अभियन्ता श्री भानु प्रताप गोंड कार्यस्थल पर उपस्थित रहे। शासनादेश संख्या- 45/2021/1041/ नौ-9-2021-41ज / 2021 दिनांक 14 अगस्त. 2021 द्वारा योजना की रू0 3708.49 लाख की स्वीकृति प्रदान की गयी। योजनान्तर्गत 282

चार पहिया वाहन, 309 दो पहिया वाहन, 15 दुकानें, 01 कँटीन 04 लिफ्ट, यू0जी0 टैंक (150 किली० क्षमता) एवं अवस्थापना से सम्बन्धित कार्य (लोअर+अपर ग्राउण्ड + 4जी Floor) कार्य कराये जाने प्रस्तावित हैं। योजना पर माह 12 / 2021 में धनराशि रू0 927.12 लाख एवं माह 08/2022 में धनराशि रू0 927.12 लाख कुल धनराशि रू0 1854.24 लाख प्राप्त हो चुकी है। प्राप्त धनराशि का व्यय करते हुए कार्यदायी संस्था द्वारा लोअर, अपर ग्राउण्ड व प्रथम तल का छत ढलाई कार्य पूर्ण चिनाई कार्य प्रगति पर द्वितीय तल पर छत ढलाई का कार्य प्रगति पर पाया गया। योजना के निर्माण कार्यों को निर्धारित गुणवत्ता के साथ ससमय पूर्ण कराने हेतु कार्यदायी संस्था के परियाजना प्रबन्धक को निर्देश दिये गये।

जनपद अयोध्या के तहसील सोहावल के ग्राम पिरखौली में सालिड वेस्ट मैनेजमेन्ट प्लान्ट (क्षमता 140 टी०पी०डी०)

आज दिनांक 06.01.2023 को आयुक्त महोदय, अयोध्या मण्डल, अयोध्या द्वारा योजना के कार्यस्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय कार्यदायी संस्था के परियोजना प्रबन्धक श्री देवव्रत पवार व स्थानिक अभियन्ता श्री भानु प्रताप गोंड कार्यस्थल पर उपस्थित रहे। योजना की स्वीकृति शासनादेश संख्या- 177/2021/11253 / नौ-5-202167 बजट / 2021 नगर विकास अनुभाग-5 दिनांक 24.11.2021 द्वारा योजना की रू0 1749.98 लाख की प्रदान की गयी। योजनान्तर्गत बाउण्ड्रीवाल (980 मी0). टिपिंग एरिया, क्यूरिंग शेड, मशीन शेड, प्री प्रासेसिंग शेड, कम्पोजड पैड कवर्ड, कम्पोजड पैड अनकवर्ड, फिनिश गोडाउन, वेटब्रिज, गार्डरूम, टायलेट ब्लाक, टयूबबेल एवं सी०सी०रोड आदि कार्य कराया जाना प्रस्तावित है। जिला मुख्यालय से कार्यस्थल की दूरी लगभग 35 किमी0 है। योजना पर अब तक धनराशि रू0 874.98 लाख प्राप्त हुआ है। योजनान्तर्गत प्राप्त धनराशि के सापेक्ष क्यूरिंग एरिया, मशीन शेड, कम्पोस्ट पैड (कवर्ड, अनकवर्ड) के फ्लोरिंग का कार्य प्रगति पर एवं ओवर हेड टैंक के फाउण्डेशन का कार्य प्रगति पर पाया गया। कार्यदायी संस्था के परियाजना प्रबन्धक को निर्धारित समयावधि में पूर्ण कराने हेतु निर्देश दिये गये।
--------------
*संशोधित विज्ञप्ति*
अयोध्या 06 जनवरी 2023 (सू0वि0)ः-राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में दिनांक 11 फरवरी 2023 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाना है, जिसमें पारिवारिक मामलों का अधिकाधिक निस्तारण सुनिश्चित किये जाने के प्रयोजन से तथा पक्षकारो के मध्य सुलह वार्ता सम्पन्न कराने हेतु परिवार न्यायालय प्रांगण में अपरान्ह 3 बजे, प्रीट्रायल बैठक का आयोजन किया गया है जिसमंे दिनांक 17 जनवरी 2023 मंगलवार, 23 जनवरी 2023 सोमवार, 30 जनवरी 2023 सोमवार, 02 फरवरी 2023 बृहस्पतिवार, 06 फरवरी 2023 सोमवार व 09 फरवरी 2023 बृहस्पतिवार को उक्त तिथियों पर पक्षकारों के मध्य सुलह वार्ता सम्पन्न करायी जायेगी। उक्त जानकारी प्रधान न्यायाधीश, पारिवारिक न्यायालय फैजाबाद ने दी है। 
------------------------

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने