अयोध्या।
नई दिल्ली में दो आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद अयोध्या में भी  सुरक्षा बढ़ाई गई।अलर्ट जारी। जुड़वा शहर में चलाया जा रहा है सघन चेकिंग अभियान।अयोध्या धाम में प्रवेश द्वार पर पुलिस दो पहिया चार पहिया वाहनों को कर रही है चेक।अयोध्या में प्रवेश करने वाले लोगों से आधार कार्ड परिचय पत्र देखने पर ही दिया जा रहा है प्रवेश।अयोध्या के मठ मंदिरों में बढ़ाई गई सुरक्षा।

अयोध्या।
अयोध्या में शुरू हुआ मंदिरो पर चढ़े पुष्पों से अगरबत्ती एवं अन्य ऑर्गेनिक सामान बनाने का कार्य, पहले दिन अयोध्या के नागेश्वर नाथ मंदिर और नाका हनुमानगढ़ी से निकले करीब 80 किलो फूलों से अगरबत्ती बनाने का कार्य शुरू हुआ।

अयोध्या।
संदिग्ध परिस्थितियों में नरसिंह मंदिर के महंत रामशरण दास लापता।अयोध्या पुलिस मंदिर के पुजारी सहित अन्य लोगों से कर रही पूछताछ।सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही पुलिस।पिछले 5 दिनों से नरसिंह मंदिर के महंत है लापता।बताया जा रहा है महंत के प्रयागराज स्नान के लेकर कही जा रही है बात।पुलिस को अभी तक नहीं मिली कोई तहरीर।बता दे पिछले साल 18 अगस्त को नरसिंह मंदिर में कब्जेदारी को लेकर हो चुका है विवाद।मामला अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के रायगंज चौकी इलाके में स्थित नरसिंह मंदिर।



अयोध्या
डीआईजी/एसएसपी मुनिराज ने जिले की टाइट की व्यवस्था,चौराहों पर हो रही चेकिंग,आतंकी प्रकरण में अयोध्या हाई अलर्ट।नई दिल्ली में दो आतंकियों की गिरफ्तारी के बाद अयोध्या में भी  सुरक्षा बढ़ाई गई।अलर्ट जारी। जुड़वा शहर में चलाया जा रहा है सघन चेकिंग अभियान।अयोध्या धाम में प्रवेश द्वार पर पुलिस दो पहिया चार पहिया वाहनों को कर रही है चेक।अयोध्या में प्रवेश करने वाले लोगों से आधार कार्ड परिचय पत्र देखने पर ही दिया जा रहा है प्रवेश।अयोध्या के मठ मंदिरों में बढ़ाई गई सुरक्षा।

अयोध्या।
राम नगरी में चल रहा है मकर संक्रांति का स्न्नान। सुबह से ही श्रद्धालु लगा रहे हैं मा सरयु में आस्था की डुबकी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु कर रहे हैं खिचड़ी का  दान। कल शाम 8:21 पर लगी है संक्रांति। आज सुबह 7:17 से शाम 5:55 तक रहेगा पुण्य काल। सुबह 7:17 से 9:04 तक रहेगा महा पुण्य काल। प्रशासन ने किए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम।

अयोध्या।
देर रात फर्नीचर की दुकान में लगी भीषण आग,थाना कैंट के अब्बू सराय में ए एस फर्नीचर की दुकान में लगी भीषण आग, शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका,लाखों का फर्नीचर जलकर राख, फायर ब्रिगेड के दस्ते ने आग पर पाया काबू।

अयोध्या
जिले के सभी विकास खंडों पर शुरू हुआ प्रधान संघ का धरना अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर आज जिले के सभी विकास खंडों पर प्रधान संघ का धरना शुरु। प्रधानों की मांग उनके अधिकारों में कमी की जा रही, विकास के लिए धन भी कम हुआ है।

मिल्कीपुर।
बार एसोसिएशन मिल्कीपुर ने तहसील परिसर में किया खिचड़ी भोज। समरसता भोज खिचड़ी में सैकड़ों अधिवक्ता, अधिकारी, कर्मचारी, वादकारी हुए सम्मिलित। बार एसोसिएशन अध्यक्ष पवन शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित हो रहा भोज।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने