राजकुमार गुप्ता
मथुरा ।। नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर आयोजित ’’सड़क सुरक्षा माह’’ के अन्तर्गत ’सड़क सुरक्षा मानव श्रृंखला’ एवं सड़क सुरक्षा शपथ दिलायी गई। जिलाधिकारी पुलकित खरे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय एवं मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीना सहित अन्य अधिकारीगणों ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की जयन्ती पर विशाल मानव श्रृंखला बनायी एवं पुलिस, प्रशासन, स्वास्थ्य, पंचायत, नगर निगम, राजस्व, शिक्षा, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट, सिविल डिफेंस, होम गार्डस, समस्त विभागों के अधिकारी व कर्मचारी, एन0जी0ओ0, स्वयं सेवी संस्थाओं, सदभावना, सामाजिक संगठनों, स्कूल एवं काॅलेजों के छात्र-छात्राओं आदि के साथ सड़क सुरक्षा की शपथ ली।
इस अवसर पर आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किए जाने हेतु कलेक्ट्रेट गेट से बांयी ओर टैंक चैराहा-बीएन पौद्वार काॅलेज तक तथा कलेक्टेªट गेट से दांयी ओर तहसील-वेटनरी-औरंगाबाद-गोकुल बैराज तक ऐतिहासिक वृहद ’सड़क सुरक्षा मानव श्रृंखला’ बनाई गई। कार्यक्रम का मुख्य आयोजन कलेक्ट्रेट मुख्य द्वार पर किया गया।
मानव श्रृंखला में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों के ऐतिहासिक जनसैलाब को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जिलाधिकारी ने ’’सड़क सुरक्षा शपथ’’ भी दिलायी गई। इसके अतिरिक्त तहसील मुख्यालयों पर उप जिलाधिकारी, ब्लाक मुख्यालयों पर खण्ड विकास अधिकारियों एवं पंचातयों सचिव व प्रधानों की अगुवाई में ’सड़क सुरक्षा मानव श्रृंखला’ बनायी गई तथा सड़क सुरक्षा शपथ दिलायी गई।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने