अयोध्या।
युवती को अगवा कर तीन युवकों ने किया गैंगरेप,पुलिस ने अगवा करने वाले मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार। पुलिस ने युवती को किया बरामद,थाना हैदरगंज क्षेत्र का मामला। 27 नवंबर से लापता थी युवती,  2 आरोपी फरार।

अयोध्या।
दो एलआईसी एजेंट के घर में चोरी। संजय शुक्ला व शरद पांडे के घर में चोरी।लाखों को हुई चोरी।दोनों घर थे बंद। ताला तोड़कर चोरों ने दोनों घरों से नगदी व लाखों की ज्वेलरी की पार। संजय शुक्ला के घर से तकिए में रखा था 50 हजार रुपए।वो भी ले गए चोर। एक परिवार के लोग दिल्ली व दूसरे परिवार के लोग गए हैं मुंबई।शहर में रह रहे अपने परिजनों को दी सूचना। कोतवाली नगर के हौसिलानगर कॉलोनी का मामला।

अयोध्या
। डाॅ0 राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के जनसंचार और पत्रकारिता विभाग में शनिवार को ’नई शिक्षा नीति एवं मीडिया’ विषय पर एक परिचर्चा का आयोजन किया गया। छात्रों को संबोधित करते हुए एमसीजे के समन्वयक डॉ0 विजयेन्दुु चतुर्वेदी ने कहा कि नई शिक्षा नीति देश की सामाजिक, सांस्कृतिक एवं भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह छात्रों के कौशल विकास पर आधारित है। इसे प्रभावी बनाने में मीडिया की सकारात्मक भूमिका है। विभाग के शिक्षक डॉ0 राज नारायण पांडेय ने कहा कि नई शिक्षा नीति केंद्र सरकार द्वारा व्यापक मंथन एवं शिक्षाविदों की सलाह के बाद तैयार किया गया है जो देश के भविष्य की दिशा एवं दशा तय करेगा। विभाग के डॉ0 अनिल कमार विश्वा ने कहा कि नई शिक्षा नीति में स्थानीय भाषा को प्रमुख स्थान दिया गया है। इससे छात्रों में सीखने की क्षमता बढ़ेगी।
वही परिचर्चा में छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार रखे। जिसमें रोशनी कुमारी ने कहा कि नई शिक्षा नीति में मीडिया की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो गई है। जनसाधारण के बीच में जनजागरण का कार्य कर रहा है। याशिनी दीक्षित ने कहा कि एनईपी में कौशल विकास पर जोर दिया गया। परिचर्चा में तान्या सिंह ने कहा कि नई शिक्षा नीति मीडिया के सहयोग से शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। हिमांशी सिंह ने कहा कि नई शिक्षा नीति प्रभावी बनाने के लिए संसाधनों पर जोर देना होगा। सौरभ मिश्रा ने बताया कि नई शिक्षा नीति छात्रों पर पुस्तकों का बोझ कम करने की दिशा में एक बड़ी पहल है। परिचर्चा में प्रगति ठाकुर ने बताया कि मीडिया शिक्षा के क्षेत्र में मार्गदर्शक के रूप में कार्य कर रहा है। इसमें चेयरमैन कस्तूरीरंगन का योगदान महत्वपूर्ण है। चन्द्रशेखर सोनी ने कहा कि नई शिक्षा नीति में बेरोजगारी कम करने में सहयोग मिलेगा। सर्वेश द्विवेदी ने कहा कि नई शिक्षा नीति में पाठ्यक्रमों को ज्यादा प्रासंगिक बनाया गया है। शिवानी पांडे ने कहा कि इसमें विषयों को रटने के बजाय समझने पर जोर दिया गया है। शैलेश यादव कहा कि एनईपी में मातृभाषा के विकास पर जोर दिया गया। सुधांशु शुक्ला ने कहा कि नई शिक्षा नीति में कई बदलाव लाया गया है। इसी क्रम में हार्दिक यादव, दिव्याशं यादव, प्रणीता राय ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मनीषा ओझा व सर्वेश द्विवेदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

अयोध्या।
कृषक इंटर कॉलेज रामपुर भगन के सहायक अध्यापक राजकुमार जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में घूमते पाए गए, जिला विद्यालय निरीक्षक ने एक दिन का वेतन रोका, समय से विद्यालय पहुंचने के निर्देश।

अयोध्या।
बीकापुर तहसील दिवस में पहुंचे डीएम नीतीश कुमार ने ब्लॉक बीकापुर का किया औचक निरीक्षण। निरीक्षण के बाद मिली खामियां। ब्लॉक पर बन रहे कृषि भवन में हो रही बालू की मिलावट से डीएम हुए नाराज। कार्यदाई संस्था के ऊपर लगाई जाएगी फाइन। वसूले जाएंगे पैसे।

अयोध्या।
श्रीराम जन्मभूमि परिसर में प्रथम दिन की भवन निर्माण समिति बैठक हुई समाप्त। बैठक के बाद ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने जारी की तस्वीरें। राम जन्मभूमि परिसर के विश्वामित्र आश्रम एलएनटी कार्यालय में हुई बैठक। बैठक में लार्सन एंड टूब्रो कंपनी के इंजीनियर टाटा के इंजीनियर के अलावा ट्रस्ट के पदाधिकारी भी रहे मौजूद। भवन निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेंद्र मिश्रा के अध्यक्षता में हुई बैठक। राम मंदिर निर्माण के लिए परकोटा लोअर प्लिंथ फर्श पर लगने वाली मकराना मार्बल और यात्री सुविधा केंद्र को लेकर हुई चर्चा।कल भी राम जन्मभूमि परिसर में होगी बैठक।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने