अयोध्या में वकीलों ने पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन...
 ▪️रौनाही पुलिस पर अधिवक्ताओं की पिटाई का लगाया आरोप; प्रशासन से कार्रवाई की मांग
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
#अयोध्या।
======= अयोध्या में आक्रोशित वकीलों ने रिकाबगंज सहादतगंज मार्ग कचहरी के पास जाम लगाकर अयोध्या पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। अधिवक्ताओं ने एसएचओ रौनाही संतोष सिंह पर तीन वकीलों की पिटाई का आरोप लगाते हुए उनको सस्पेंड करने की मांग किया। इस दौरान दो घंटे तक यातायात व्यवस्था बाधित रही। वाहनों को दूसरे मार्ग से होते हुए आना जाना पड़ा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने रौनाही थाने के घेराव के लिए जाने के लिए कहा है।
         अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में सोमवार सुबह सौकड़ों की संख्या में अधिवक्ता रिकाबगंज सहादतगंज मार्ग पर पहुंचे। अधिवक्ता पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे बाजी करते हुए मार्ग को जाम कर दिया। अधिवक्ता एसएचओ रौनाही द्वारा तीन वकीलों की पिटाई से नाराज दिखाई दिए। अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन से आरोपी एसएचओ रौनाही संतोष सिंह को सस्पेंड करने की मांग कर रहे थे। अधिवक्ताओं का आरोप है कि जमीनी विवाद में तीनों वकील थाना रौनाही गए थे। जिसके बाद पुलिस ने वकीलों की पिटाई किया। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कालिका प्रसाद ने बताया कि एसएचओ खुद को दबंग बताता है। यह भी बताता है कि उसपर सत्ता दल का आशीर्वाद है। इसलिए उसका कुछ नहीं होने वाला है। इसीलिए वह वकीलों के साथ बदसलूकी किया है। जिसे हम बरदास्त नहीं करेंगे।
         अधिवक्ताओं की प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई। 12 बजे से लेकर दो बजे तक अधिवक्ताओं का प्रदर्शन जारी रहा। इसके बाद आक्रोशित वकीलों ने थोड़ी देर में थाना रौनाही कूच करने का ऐलान करने के साथ ही मार्ग से धरने को समाप्त किया।
        हंगामे के चलते सहादतगंज से लखनऊ मार्ग पर आवागम दो घंटे तक बाधित रहा। वाहनों का आवागमन गलियाओं और दूसरे रास्तों से कराना पड़ा। हालांकि इस दौरान हजारों लोग प्रभावित हुए।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने