जौनपुर। सामाजिक संगठन जेब्रा द्वारा सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन पुनीत एवं सराहनीय कार्य-प्रोफेसर अखिलेश्वर शुक्ला
                                                   
जौनपुर। जनपद में अनेकों साहित्यिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं ने जनहित के अनेकों कार्य करते हुए समय समय पर सक्रिय भूमिका निभाई है।सद्भावना पुल, गोमती नदी सुन्दरी करण,कोविड काल में गली-मुहल्लों तक पहुंच कर सहयोग सेवा प्रदान करने सहित अनेकों उपलब्धियां हैं।                                         
ऐसी हीं  ख्यातिप्राप्त लगभग 25 वर्ष से सक्रिय भूमिका निभा रही जेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट ने अब तक हजारों जोड़ों को परिणय सूत्र में बांधने का कार्य किया है। शादी विवाह के नाम पर बेतहाशा खर्च एवं दहेज रूपी दानव से बचने हेतु "भब्य सम्मानजनक आयोजन में गाजे-बाजे-बारात के साथ सज्जे -धज्जे मंडप में सम्पूर्ण रीति रिवाज एवं परम्पराओं का ख्याल रखते हुए विवाह के सभी रस्में पूरी करते हुए कार्यक्रम सम्पन्न कराया जाता है।" इस सामुहिक विवाह में दुल्हा-दुल्हन के साज सज्जा से लेकर विदाई में दुल्हन को दिए जाने वाले आवश्यक कपड़े गहने फर्नीचर तक का ख्याल रखा जाता है। जेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा आयोजित विवाह समारोह में जो भब्य बारात, बाराती दिखाई देते हैं। वह सामान्य आम बारात से कहीं ज्यादा आकर्षक होता है। ऐसे पुनीत कार्य के लिए जेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट के संजय कुमार सेठ एवं उनकी आयोजन टीम की जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। इस आयोजन में केवल गरीब परिवार हीं नहीं वरन ऐसे जोड़े भी देखें जाते हैं जो पूजा स्थलों, मंदिरों, मस्जिदों में अनर्गल खर्च से बचने हेतु करते हैं। कारण यह है कि संस्था द्वारा युगल जोड़े की आवश्यकता का भी ख्याल रखा जाता है। दिनांक -18 दिसंबर 2022 को मोहम्मद हसन महाविद्यालय जौनपुर के मैदान में एक भब्य विशाल मंडप पंडाल में होने वाले सामुहिक विवाह समारोह की तैयारी चल रही है। जिसमें दहेज रहित आदर्श शादी विवाह के लिए बच्चों के माता-पिता शाहगंज-08808681645, मड़ियाहूं08175084086, मछलीशहर-09415660321, मुंगराबादशाहपुर-09005173073, केराकत-09415315356, बदलापुर-09956814719. कोतवाली चौराहा जौनपुर में संजय कुमार सेठ -09415207379,-0700783003आदि सम्पर्क स्थलों से अपना नामांकन करा रहे हैं। प्रोफेसर अखिलेश्वर शुक्ला ने सुगम,सरल, गरिमापूर्ण, प्रतिष्ठाजनक प्रक्रिया द्वारा धन के अपव्यय को रोकने के लिए अन्य सामाजिक संगठनो, बुद्धिजीवियों से इस आयोजन में बढ़ चढ़ कर सहयोग करने की अपेक्षा किया है। दहेज रहित आदर्श विवाह समारोह की सफलता की हार्दिक मंगलकामना करता हूं।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने