विकाश निषाद 
अंबेडकर नगर  ÷ भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को दिन भर भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में तीन सत्रों में भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में जनपद के जनप्रतिनिधियों,जिला पदाधिकारी,मण्डल अध्यक्ष/प्रभारी,मोर्चा जिलाध्यक्ष,स्थानीय निकाय नगर चुनाव संयोजक/प्रभारी गणों की बैठक कर चुनावी तैयारी और सांगठनिक कार्य के प्रगति की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री/जिला प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने दिया।
          बैठक को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि चुनाव की चुनौती को अच्छी चुनावी रणनीतिक तैयारी से ही जीता जा सकता है।उन्होंने नगर निकाय,स्नातक विधान परिषद चुनाव और लोकसभा प्रवास योजना के कार्य और कार्यक्रम के प्रगति की जानकारी लेते हुए कहा कि भाजपा की सरकार ने सर्व समाज के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से उनकी जीवन स्तर को समृद्धिशाली बनाने का कार्य किया है।उन्होंने कहा कि आने वाले हर चुनाव में भाजपा प्रत्याशी चुनाव को जीत कर क्षेत्र की विकास यात्रा को आगे ले जाने का कार्य करेंगे।नगर निकाय की चुनाव को जीतने वाले हर पहलुओं पर फोकस कर उस दिशा में कार्य करने का निर्देश दिया।
        भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने भाजपा के आगामी कार्यक्रमों की रूप रेखा पर चर्चा करते हुए कहा कि भाजपा के लिए समाज और संस्कृति सर्वोपरि है।जिसके कल्याण के लिए भाजपा कार्यकर्ता सदैव प्रयत्नशील रहते हैं। उन्होने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न क्षेत्रों में जनहित के कार्य कर भाजपा प्रत्याशियों को जिताने का कार्य करेंगे।उसके लिए सभी सांगठनिक कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं।उन्होंने सभी का आभार व्यक्त करते हुए बैठक के समाप्ति की घोषणा किया।
    बैठक का संचालन जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह ने किया।
      बैठक के उपरांत भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी की अगुवाई में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पटेल नगर तिराहे पर पाकिस्तानी विदेश मंत्री विलावल अली भुट्टो द्वारा प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को अपशब्द बोले जाने पर उनकी पुतले का दहन कर पाकिस्तान के विरुद्ध नारे लगाए गए।
             भाजपा क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह और जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री विलावल भुट्टो के अपशब्द कहे जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पूरे विश्व में भारत की बढ़ती साख से पाकिस्तान बौखलाया हुआ है जिससे वह अनाप शनाप बोल बोल रहा है।नेता द्वय ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी विश्व के सर्वमान्य नेता का गौरव हासिल कर विश्व की आशा और विश्वास बन चुके हैं।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भारत प्रधान मंत्री मोदी जी के नेतृत्व में विश्व गुरु बन सम्पूर्ण विश्व का नेतृत्व करेगा।
       बैठक और पुतला जलाए जाने में मुख्य रूप से लखनऊ नगर निगम के भाजपा पार्षद दल के सचेतक विजय कुमार भुर्जी,विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय,पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी,शिव नायक वर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुन्दर वर्मा,पूर्व मंत्री धर्म राज निषाद,पूर्व विधायक त्रिवेणी राम,अनीता कमल,संजू देवी,सुभाष राय,जय राम विमल,चेयर मैन सरिता गुप्ता,ब्लॉक प्रमुख संजय सिंह,जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्र,रमेश चंद्र गुप्ता,सुमन पाण्डेय,रफत एजाज,विमलेंद्र प्रताप सिंह मोनू,डाक्टर रजनीश सिंह,जिला महामंत्री सुरेश कन्नौजिया,दिलीप पटेल, जिला मीडिया प्रभारी बाल्मीकि उपाध्याय,जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,विनय पाण्डेय,दीपक तिवारी,शिव पूजन राजभर,पंकज वर्मा,शाश्वत मिश्र,मनीष मिश्र,राम किशोर राजभर,रिंकल सिंह,आकाश वर्मा,संजय तिवारी,भाजपा नेता मनोज गुप्ता गुड्डू,आदर्श चौधरी,राजेश सिंह बबलू,भरत शुक्ल,गौरव श्रीवास्तव,राधेश्याम पाण्डेय,भगवान पाण्डेय,संजीव मिश्र,अनन्त राम मिश्र,सुधांशु त्रिपाठी,अमर नाथ सिंह,राकेश शर्मा गया प्रसाद वर्मा,सुरेश अग्रहरि,राम बक्श सिंह,राजकुमार सेठ,हरि दर्शन राजभर,राम सूरत मौर्य,सुनील गुप्ता, कपिल देव तिवारी,अनुराग जायसवाल,कुलदीप सिंह,नवनीत मद्धेशिया,आनन्द श्रीवास्तव,गौरव श्रीवास्तव,घिसियावन मौर्य,राजेंद्र अग्रवाल,संतोष पाण्डेय,विनोद तिवारी,डॉ अमित त्रिपाठी,अभिषेक सिंह सिंटू,ओमकार गुप्ता,योगेंद्र निषाद,प्रिंस वर्मा,अतुल वर्मा,जावेद मलिक,राम केवल वर्मा,राजेश्वर गौतम,रमेश यादव,उमा शंकर सिंह आदि शामिल रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने