डीएम और एसपी की अध्यक्षता में अकबरपुर तहसील में तहसील दिवस का हुआ आयोजन


डीएम एसपी के समक्ष कुल 112 शिकायतें प्रार्थना पत्र आए जिसमें से 32 का मौके पर निस्तारण किया गया


           गिरजा शंकर गुप्ता ब्यूरों
 अंबेडकर नगर,17 दिसम्बर 2022। जनसमस्याओं के निराकरण हेतु कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन कराते हुए संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन सभी तहसीलों में किया गया।
       तहसील अकबरपुर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन तथा पुलिस अधीक्षक अजीत कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी शिकायतों को गंभीरता से लें और तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करें।तहसील दिवस में जो भी शिकायत आए उनका निस्तारण समय से गुणवत्तापूर्ण करना सुनिश्चित करें।
     तहसील अकबरपुर में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक के समक्ष कुल 112  शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। मौके पर 32 शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर दिया गया तथा शेष 80 शिकायती प्रार्थना पत्रों को निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को प्राप्त कराते हुए निर्देश दिया गया कि शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को ससमय गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। इस दौरान मौके पर डी.एफ.ओ,जिला विकास अधिकारी विरेंद्र सिंह, उप जिलाधिकारी अकबरपुर पवन कुमार जायसवाल, क्षेत्राधिकारी, तहसीलदार तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


      तहसील जलालपुर में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अशोक कुमार कनौजिया, अपर पुलिस अधीक्षक तथा उप जिलाधिकारी जलालपुर के समक्ष कुल 130 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। जिसमें से 30 शिकायती प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारित कर दिया गया तथा शेष 100 शिकायती प्रार्थना पत्रों को निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
   तहसील टांडा में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी टांडा के समक्ष 37 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए । जिसमें से 1 शिकायती प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारित करा दिया गया। शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
       तहसील भीटी में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी भीटी के समक्ष कुल 69 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुई। जिसमें से 06 शिकायती प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारण कर दिया गया।शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण हेतु प्राप्त करा दिया गया।
       तहसील आलापुर के संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर उप जिलाधिकारी आलापुर के समक्ष कुल 55 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए।जिसमें से 05 शिकायती प्रार्थना पत्रों को मौके पर निस्तारण करा दिया गया तथा शेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निस्तारण हेतु निर्देश दिए गए।


Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने