औरैया // थाना बेला क्षेत्र के पिपरौली शिव मजरा के ग्राम पुर्वा हृदय में घर से शनिवार को करीब 3 बजे शौच के लिए निकली 17 वर्षीय किशोरी का शव संदिग्ध हालात में दूसरे दिन रविवार को कुएं में पड़ा मिला सूचना पर पहुंची बेला थाने की पुलिस ने परिजनों से पूछताछ के बाद शव को कुएँ से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया मौके पर पहुंची पुलिस अधीक्षक चारु निगम नें कहा शव को पुलिस के देखरेख में डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जाएगा ग्राम पुर्वा हृदय निवासी आशिक अली पुत्र बाजिद अली की पिपरौली शिव में मीट की दुकान है परिवार में पत्नी रेशमा बेगम, चार बेटियां व तीन बेटे हैं जिसमें से तीसरे नंबर की बेटी मुस्कान उम्र करीब 17 वर्ष शनिवार को सायं करीब 3 बजे शौच के लिए खेतों में जाने की बात कहकर निकली थी देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने गाँव के आसपास उसकी खोजबीन शुरू की पता नहीं चलने पर परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस नें भी अपनी जाँच शुरू कर दी इसके बाद दूसरे दिन रविवार दोपहर करीब 2 बजे गाँव के ही विकास यादव के खेत में बने कुएं के पास पानी की बोतल एवं चप्पले पड़ी देख कुछ ग्रामीणों को सन्देह हुआ तो ग्रामीणों ने कटिया का इंतजाम कर कुएं में कटिया डाली काफी देर कटिया घुमाने के बाद कटिया में भारीपन होने पर उसे ऊपर उठाया तो वह लापता किशोरी का ही शव निकला शव को लटका छोड़ ग्रामीणों ने पुलिस को दुबारा सूचना दी पुलिस के पहुंचने पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया और परिजनों से जानकारी की इधर, सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक चारु निगम भी मौके पर जा पहुंची और परिजनों से पूछताछ करने पर पुलिस अधीक्षक ने बताया परिजनों ने अभी तक खुलकर किसी पर आरोप नहीं लगाया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट होने के बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।                                                                                      
                                                           













Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने