जौनपुर। युवा पीढ़ी समृद्ध विरासत पर  करे गर्व- कुलपति

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में सोमवार को आज़ादी के अमृत महोत्सव में विश्व विरासत सप्ताह के अंतर्गत विविध कार्यक्रम हुए।कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य के साथ शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने मुख्य द्वार पर स्थित अशोक स्तम्भ पर देश की विरासतों को सुरक्षित रखने संकल्प लिया।
         
कुलपति ने कहा कि इस विश्वविद्यालय ने देश की  विरासतों से समाज को जोड़े रखने में अपना अभिन्न योगदान दिया है। विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार का हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक अशोक स्तम्भ इस वर्ष स्थापित किया गया है। वहीं भव्य तिरंगा झंडा युवाओं में निरंतर देश भक्ति की भावना जागृत कर रहा है। राष्ट्र की आत्मा विरासतों में ही बसती है। डॉ. मनोज पाण्डेय द्वारा चलचित्र के माध्यम से भारत की प्रमुख धरोहरों और उसके ऐतिहासिक, सामाजिक महत्व के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में विषय प्रवर्तन डॉ. जान्हवी श्रीवास्तव एवं संचालन डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर ने किया। इस अवसर पर प्रो. मानस पाण्डेय, प्रो देवराज, प्रो राजेश शर्मा, प्रो. मुराद अली, डॉ अवध बिहारी सिंह, डॉ गिरिधर मिश्र, डॉ चन्दन सिंह, डॉ पुनीत धवन, अन्नू त्यागी,डॉ लक्ष्मी प्रसाद मौर्य समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने