जौनपुर। तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार चाचा भतीजे की मौत

जौनपुर। शाहगंज क्षेत्र के अतरडीहा गांव के पास सोमवार की रात तेज रफ्तार कार की बाईक से हुई टक्कर में बाईक सवार चाचा भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने चाचा को मृत घोषित कर दिया। वहीं भतीजे की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया‌, जिसकी रास्ते में मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही पर परिवार में कोहराम मच गया।
            
प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के छभवां गांव निवासी विनोद सिंह पुत्र स्व. तिलकधारी सिंह (45) अपने भतीजे उदयसिंह पुत्र स्व. श्रीनाथ सिंह (32) के साथ अपनी बाइक से सोमवार की रात करीब 8 बजे बीबीगंज बाजार से घर वापस लौट रहे थे। अतरडीहा गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार अल्टो कार ने बाईक को टक्कर मारते हुए पलट गई। हादसे में बाइक सवार चाचा भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया। जहां चिकित्सकों ने चाचा विनोद सिंह को मृत घोषित कर दिया वहीं भतीजे उदय की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल ले जाते समय उदय की भी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने