मथुरा।।
वृन्दावन। छटीकरा रोड़ स्थित श्रीकपिल कुटीर सांख्य योग आश्रम में चल रहे ब्रह्मलीन स्वामी कपिलानंद महाराज के त्रिदिवसीय तिरोभाव महोत्सव के तीसरे दिन विश्व कल्याण हेतु चल रहे वृहद महायज्ञ में अनेक प्रख्यात संतों, विप्रों एवं भक्तों-श्रृद्धालुओं ने पूर्णाहुति दी।महामंडलेश्वर साध्वी राधिका साधिका पुरी जटा वाली मां ने कहा कि इस यज्ञ का न केवल आध्यात्मिक वल्कि सामाजिक महत्व भी है।क्योंकि ऐसे यज्ञों से पर्यावरण व जलवायु की भी शुद्धि होती है।साथ ही असंख्य व्यक्तियों को प्रभु भक्ति की प्रेरणा  व ऊर्जा प्राप्त होती है।
इसके साथ ही कोलकाता से आए कई प्रख्यात आयुर्वेदिक चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर लगाया गया।जिसमें 5 सौ से भी अधिक रोगियों का परीक्षण करके उन्हें नि:शुल्क औषधि वितरित की गई।
ब्रज सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी कपिलानंद महाराज संत होते हुए भी समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणीय थे।इसी के चलते वे अपने सम्पर्क में आने वाले सभी निर्धनों व दीन-दुखियों की सेवा पूर्ण निष्ठा व समर्पण के साथ किया करते थे।अत: उनकी पुण्य स्मृति में जन कल्याण हेतु निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का लगाया जाना उनके प्रति हम सभी की सच्ची श्रद्धांजलि है।
इस अवसर पर महंत श्यामसुंदर दास महाराज, महंत जयराम दास महाराज, महामंडलेश्वर डॉ. आदित्यानंद महाराज, रामप्रकाश सक्सैना, भागवताचार्य आशा शास्त्री, प्रमुख भाजपा नेता रामदेव सिंह भगौर, महंत बाबा संतदास महाराज,साध्वी डॉ. राकेश हरिप्रिया,युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा, पुरुषोत्तम गौतम, राजकुमार शर्मा, राजू शर्मा,साध्वी पूर्णिमा साधिका, साध्वी नमिता साधिका आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
महोत्सव के अंतर्गत संतों, विप्रों ,निर्धनों व निराश्रितों को ऊनी वस्त्र व खाद्यान्न सामग्री वितरित की गई।साथ ही संत-ब्रजवासी-वैष्णव सेवा व भंडारा भी हुआ।

राजकुमार गुप्ता 

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने