जौनपुर। कंप्यूटर संचालन पर फायरिंग के मामले में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
                        
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के डेरायुसुफ बाजार में रविवार की रात करीब 10 बजे कंप्यूटर संचालक के ऊपर फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। फायरिंग करने वाले बदमाशों की सीसी फुटेज के आधार पर तलाश कर रही है।
            
जानकारी के अनुसार डेरायुशुफ बाजार में कंप्यूटर संचालक प्रदीप चन्द्र मौर्य कंप्यूटर की दुकान बंद कर के ताल्लुकदार मिश्र की दुकान पर चाय पीने के लिए पहुंचे। वहां से जैसे ही वह मोटरसाइकिल पर घर जाने के लिए बैठे। उसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने गाली देते हुए लक्ष्य कर दो फायरिंग किए। हालांकि वह बाल-बाल बच गए।बचाव के लिए भागे। गोली दीवाल में टकराई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से दो खाली कारतूस बरामद भी किए। पीड़ित प्रदीप चंद मोर्य के तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी है। उधर फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस आसपास के लगे कई सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है। फायरिंग के मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने