उतरौला(बलरामपुर) एक नवंबर से शुरू हो रहे धान खरीद के लिए उतरौला तहसील में किसानों का पंजीकरण बहुत ही धीमी गति से चल रहा है। अभी तक मात्र एक किसान ने अपना पंजीकरण आन लाइन कराया है। 
इसकी जानकारी क्षेत्रीय विपणन अधिकारी धन्नजय सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि किसानों को सरकारी धान क्रय केंद्रों पर धान विक्रय के लिए सात केंद्र बनाए गए हैं। शासन ने सरकारी धान क्रय केंद्र पर समर्थन मूल्य में धान विक्रय के लिए आन लाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया है। किसानों को आन लाइन पंजीकरण के लिए विभाग प्रचार प्रसार कर रहा है। अक्टूबर से शुरू हुए आन लाइन पंजीकरण के लिए विभाग के प्रचार प्रसार के बाद अभी तक एक किसान ने आन लाइन पंजीकरण कराया है। 
क्षेत्रीय विपणन अधिकारी धन्नजय सिंह ने बताया कि धान विक्रय के लिए आन लाइन पंजीकरण किसी भी जन सेवा केन्द्र से किसान करा सकते हैं परन्तु जागरुकता की कमी के कारण किसान धान विक्रय के लिए पंजीकरण कराने के लिए उत्साहित नहीं है। इसके लिए विभाग किसानों को जागरूक कर रहा है।
असग़र अली
उतरौला

Post a Comment

If you have any doubts, please let me know

और नया पुराने